कटनी। नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को शासकीय माध्यमिक शाला रॉबर्ट लाइन में आयोजित एफ.एल.एन. (फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यू मेरसी) मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान एम आई सी सदस्य गोविंद चावला, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव सहित शाला प्राचार्य के.एल पटेल सहित शाला स्टाफ की मौजूदगी रही।
इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, मॉडलों और शिक्षण सामग्रियों का अवलोकन कर बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों से मेले की तैयारियों एवं शिक्षण पद्धति की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनको निरंतर अध्ययन और नवाचार की दिशा में प्रोत्साहित किया।महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता एवं सीखने की क्षमता को बढ़ावा देते हैं और विद्यालयी शिक्षा को रोचक बनाते हैं।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शाला स्टाफ के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम के नीम के पौधे का रोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य द्वारा शाला परिसर में पानी की समुचित व्यवस्था की मांग किए जाने पर महापौर श्रीमती सूरी द्वारा उक्त समस्या का शीघ्र निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रेमलता पटेल, नीलम तिवारी, सरिता तिवारी, सुनीता पाठक, निधि चतुर्वेदी, रश्मि बाला सेन, वंदना मिश्रा मदन गोपाल हल्दकार, ओंकार प्रसाद त्रिपाठी, हरकेश सिंह सहित छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही।


