• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश ग्वालियर

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, अधीक्षक और डॉक्टर पर FIR दर्ज

by Manish Gautam Chiefeditor
October 30, 2025
in ग्वालियर
0
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, अधीक्षक और डॉक्टर पर FIR दर्ज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, अधीक्षक और डॉक्टर पर FIR दर्ज

ग्वालियर से एक गंभीर मामला सामने आया है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गिरिजा शंकर गुप्ता और डॉ. शिवम यादव के खिलाफ एक महिला नर्सिंग अधिकारी की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। (मीडिया सूत्रो से)

क्या है मामला?
मूल रूप से घाटीगांव की रहने वाली पीड़िता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों डॉक्टर उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करते थे और फब्तियां कसते थे। आरोप है कि मंगलवार को डॉ. शिवम यादव ने उसका हाथ पकड़ लिया और जब उसने विरोध किया तो उसे धमकाया गया।

महिला का कहना है कि दोनों डॉक्टरों ने धमकी दी — “अगर हमारी बात नहीं मानी, तो कोलकाता की महिला डॉक्टर जैसा हाल होगा।”
(कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त 2024 को महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या की वारदात हुई थी।)

शिकायत के बाद FIR दर्ज
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी और फिर पुलिस से संपर्क किया। उसने वॉट्सएप और मैसेंजर चैट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों डॉक्टरों पर FIR दर्ज कर ली गई है।

अस्पताल प्रशासन पर भी सवाल
पीड़िता का कहना है कि उसने पहले अस्पताल की विशाखा समिति में यौन उत्पीड़न की शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आरोपितों के हौसले और बढ़ गए।

पुलिस का बयान
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि “पीड़िता की शिकायत पर अधीक्षक और डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और तकनीकी साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं।”

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा.

🌕 आज का राशिफल: गजकेसरी योग से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और मान-सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d