• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 149 आवेदकों की समस्याएं,दिए निराकरण के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
October 28, 2025
in कटनी
0
जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 149 आवेदकों की समस्याएं,दिए निराकरण के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर एवं नगर निगम आयुक्‍त सुश्री तपस्‍या परिहार ने 149 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

          इस दौरान एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहें।

राशन पर्ची में नाम जुड़वायें

          जनसुनवाई के दौरान बड़वारा तहसील के ग्राम मझगवाँ निवासी पंकज ने आवेदन देते हुए बताया कि मैं गरीब व्‍यक्ति हूँ एवं मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता हूँ। मैंने राशन पर्ची में अपना नाम जुड़वाने के लिए कई बार ग्राम के सरपंच एवं सचिव को दस्‍तावेज दिए। परंतु अभी तक मेरा नाम राशन पर्ची में नहीं जोड़ा गया है। इस पर जनपद पंचायत बड़वारा के सीईओ एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को पात्रतानुसार नाम जुड़वाने के निर्देश दिए गए।

सम्रग आईडी में सुधार करायें

          ग्राम इमलीगढ़ निवासी योगेश कुर्मी ने बताया कि मेरे परिवार आईडी में त्रुटिवश किसी अन्‍य व्‍यक्ति का आधार लिंक हो गया है। इसे हटाने हेतु मैंने जनपद पंचायत बहोरीबंद में आवेदन दिया था। परंतु, अभी तक समग्र आईडी में सुधार नहीं किया गया है। इस कारण मुझे किसी भी शासकीय योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर संबंधित अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए गए।

पीएम किसान सम्‍मान निधि की राशि दिलाये

जनसुनवाई के दौरान ग्राम जुहली निवासी बसोरी बर्मन ने बताया कि मुझे वर्ष 2023 तक किसान सम्‍मान निधि की राशि प्राप्‍त हो रही थी। परंतु, लगभग 2 वर्षों से मुझे इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा। पटवारी से संपर्क करने के बावजूद मेरी समस्‍या का निराकरण अब तक नहीं हो सका है। इस पर तहसीलदार कटनी को शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटवायें

          जनसुनवाई के दौरान ग्राम पोस्‍ट खितौली निवासी संतोष माली ने बताया कि गाँव के ही निवासी तेज प्रकाश सिंह, कमलभान सिंह एवं सत्‍यप्रकाश द्वारा स्‍टेट हाईवे से लगी शासकीय भूमि पर अवैध कब्‍जा कर पक्‍का मकान बनाया जा रहा है। इन तीनों व्‍यक्तियों के द्वारा किये जा रहे अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। इस पर तहसीलदार बरही को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1100 पेटियों से भरा अवैध अंग्रेजी शराब का ट्रक जब्त

🚨 एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1100 पेटियों से भरा अवैध अंग्रेजी शराब का ट्रक जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d