रिपोर्टर प्रिया दुबे
📍 थाना – स्लीमनाबाद | जिला – कटनी (मध्य प्रदेश)
🗓️ दिनांक – 27 अक्टूबर 2025
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कौरव तथा एसडीओपी बड़वारा श्री संजय दुबे के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।
ग्राम मटवारा में घटित गंभीर अपराध क्रमांक 579/25 धारा 296, 115(2), 126(2), 351(3), 3(5) बीएनएस, 3(1)ए, 3(1)सी, 3(1)ई, 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)व्ही एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपीगण को पुलिस ने धरदबोचा।
प्रकरण आवेदक राजकुमार चौधरी पिता भजनलाल चौधरी, उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मटवारा, पोस्ट बंधी, जिला कटनी की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था।
🔎 फरार आरोपी बने स्लीमनाबाद पुलिस की पकड़ में
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार थे। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा ₹10,000 के इनाम की घोषणा की गई थी।
कड़ी मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 27.10.2025 को पुलिस ने सभी फरार आरोपी —
- रामानुज पाण्डेय पिता रामकिशोर पाण्डेय (60 वर्ष)
- रामबिहारी पिता कठोरीलाल काछी (50 वर्ष)
- सतीष पिता नारायण पाण्डेय (42 वर्ष)
- पवन पिता रामानुज पाण्डेय (32 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम मटवारा थाना स्लीमनाबाद — को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय कटनी में प्रस्तुत किया गया।
👮♂️ गिरफ्तारी में पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में
उनि किशोर द्विवेदी, काशीराम झारिया, सिद्धार्थ राय, रूपेंद्र राजपूत, महेंद्र जायसवाल, योगेश मिश्रा, सउनि जुबेर अली, मानकी धुर्वे, प्र.आर. तेज प्रकाश, विजय सिंह, अंकित दुबे, लखन पटेल, आर. मनीष पटेल, रोहित पाटकर, रजनीश तेकाम, अभिषेक सिंह, आशीष पटेल, सौरभ पटेल, सोने सिंह, योगेश पटेल, सुनीता सिंह, नेहा शर्मा, रागिनी सिकरवार, अजय साकेत, सतेंद्र राजपूत, अमित श्रीपाल तथा सायबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।
💬 थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया —
“पुलिस टीम ने लगातार मेहनत करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”


