• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आप कौन सी राशि के है ? आपका योग कैसा है? जाने अपना “पूर्ण राशिफल” – 27-10-2025

by Manish Gautam Chiefeditor
October 27, 2025
in ज्योतिष
0
आप कौन सी राशि के है ? आपका योग कैसा है? जाने अपना “पूर्ण राशिफल” – 27-10-2025
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*मेष* – पॉजिटिव – सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। परिस्थितियों के महत्व को समझकर ही कोई कदम उठाएं। इससे आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। आज प्रॉपर्टी या इससे संबंधित रुका हुआ मामला हल हो सकता है। आपकी कार्य क्षमता और आत्मविश्वास आपकी सफलता की कुंजी बनेंगे। वरिष्ठों का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

नेगेटिव – इस समय कोई भी यात्रा करना कष्टकारी रहेगा, इसलिए कोई भी यात्रा संबंधी योजना न बनाएं। मौज मस्ती के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। यदि किसी भी तरह का सरकारी कार्य रुका हुआ है, तो उसे समय रहते पूरा करना आवश्यक है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं है।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से ही अधिकतर काम बन जाएंगे। मीडिया संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें। आय के स्रोत तो बनेंगे, परंतु धीमी गति से। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा लाभदायक रहेगी।
लव – घर-परिवार के वातावरण को खुशनुमा बनाए रखने के लिए आपका सहयोग भी जरूरी है। सभी लोगों में प्रेमपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।
हेल्थ – वरिष्ठ लोगों को वर्तमान मौसम की वजह से थकान और निराशा जैसी स्थिति रहेगी। मानसिक सुकून और शांति के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ भी गुजारें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव – घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन से आपका कोई कार्य हल होने की संभावना है। कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। बच्चे तथा युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। कोई संपत्ति संबंधी मामला किसी अधिकारी की मदद से हल हो जाएगा। आपकी सकारात्मक सोच आज आपको सफलता दिलाएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
नेगेटिव – खर्च करते समय बजट का भी ध्यान जरूर रखें। किसी पारिवारिक सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु इस समय धैर्य और विवेक द्वारा समस्या को सुलझाएं। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
करियर – युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की बेहतरीन स्थिति बनी हुई है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस के कार्य की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ के योग हैं।
लव – किसी भी पारिवारिक समस्या को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर-परिवार पर न होने दें। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। संतुलित आहार पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2*

*मिथुन* – पॉजिटिव – धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग आदि कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में चल रही दिक्कत दूर हो जाएगी। आपका स्वभाव और विचार आज आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
नेगेटिव – कुछ नकारात्मक परिस्थितियां भी बनेंगी। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिए ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोर्ट केस संबंधी मामले में अभी कोई समाधान प्राप्त नहीं नहीं होगा। अपनी छोटी-छोटी बातों को सार्वजनिक न करें। किसी पर जल्दी विश्वास करना हानिकारक हो सकता है।
करियर – व्यवसाय में जरूरत अनुसार कार्य पूरे होते जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परंतु कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी को भरपूर फायदा होगा। निवेश के लिए समय उत्तम है।
लव – पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर परिवार पर भी पड़ सकता है। आपस में ही बैठकर समस्या का समाधान निकालने में समझदारी है। प्रेम संबंधों में शांति बनाए रखें।
हेल्थ – आपकी लापरवाही की ही वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। तला हुआ भोजन टालें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*

*कर्क* – पॉजिटिव – इस समय कोई दुविधा की स्थिति बनी हुई है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से जरूर कोई हल मिलेगा। शांति व सुकून की चाह में किसी धार्मिक स्थल में भी कुछ समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को मनचाहे इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिल जाएगा। भाग्य आज आपके पक्ष में है। आय के नए स्रोत बनेंगे। योजनाओं पर कार्य शुरू करें।
नेगेटिव – मित्रों तथा संबंधियों के साथ संपर्क बनाकर रखें। खासतौर पर महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरों के मामले में किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी न करें। संतान की कोई जिद आपको परेशान कर सकती है। जल्दबाजी में गुस्सा करना आपके लिए हानिकारक होगा।
करियर – अपना पूरा ध्यान अपने कारोबार पर लगाएं। क्योंकि आप जिस कार्य को बहुत सहज समझ रहे थे, वह बहुत ही मुश्किल से भरा हुआ होगा। परंतु आप अपने दृढ़ निश्चय व आत्म बल बनाए रखने से काफी हद तक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नए अनुबंध मिलेंगे।
लव – पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें, अन्यथा विवाहित जीवन में परेशानी आ सकती है। परिवार को प्राथमिकता दें।
हेल्थ – स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने के लिए उचित आहार तथा सकारात्मक सोच रखना जरूरी है। योग पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4*

*सिंह* – पॉजिटिव – आज दिनभर व्यवस्थित रूप से गतिविधियां चलती रहेंगी। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी कार्यों में आपका योगदान देने से पहचान बढ़ेगी। घर में सगे संबंधियों का आगमन तथा मेल मुलाकात घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भरा दिन है।
नेगेटिव – किराएदार संबंधी मामलों में कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। खर्चों के मामले में ज्यादा उदारता न रखें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। पॉलिसी और निवेश संबंधी मामलों में भी ज्यादा पैसा न लगाएं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
करियर – कोई भी व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले पुनर्विचार करना जरूरी है। युवा वर्ग अपनी किसी नाकामयाबी को लेकर चिंतित रहेंगे। उन्हें इस समय धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। नौकरी में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।
लव – जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रखने में आपको प्रयास करने होंगे। क्योंकि आपका गुस्सा आपके संबंधों में तकरार उत्पन्न कर सकता है। समझदारी से काम लें।
हेल्थ – अत्यधिक थकान और तनाव की वजह से भूख न लगने और अपच जैसी शिकायत रहेगी। मॉर्निंग वॉक, व्यायाम आदि पर भी जरूर ध्यान दें। सेहत को प्राथमिकता दें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9*

*कन्या* – पॉजिटिव – परिवार के साथ किसी धार्मिक तथा मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। महत्वाकांक्षाएँ पूरी होंगी।
नेगेटिव – कानूनी मामलों से संबंधित कोई भी लापरवाही न करें। किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक परिप्रेक्ष्य में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। उधार देने से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यवसाय संबंधी नई गतिविधियों को आज स्थगित रखें तथा वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। इस समय कोई भी कार्य बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है। काम की अधिकता की वजह से घर में भी बे-टाइम ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
लव – पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियाँ बढ़ेगी। जीवन साथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा।
हेल्थ – मौसम के बदलाव की वजह से सिर में दर्द, चक्कर आना जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है। पर्याप्त आराम करें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज भाग्यशाली अंक: 4*

*तुला* – पॉजिटिव – पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अनुशासित रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले परिवार जनों अथवा किसी नजदीकी मित्र की सलाह अवश्य लें। उनकी सलाह आपके लिए उन्नति का कोई नया मार्ग खोल सकती है। धन लाभ की संभावना है। आत्मविश्वास और सकारात्मकता से आगे बढ़ें।
नेगेटिव – अत्यधिक कार्यभार का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बाँटना सीखें। दूसरों की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। कभी कभी किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने की वजह से काम बिगड़ भी सकते हैं। बोलचाल में संयम रखें।
करियर – व्यावसायिक तौर पर परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। इनका भरपूर सम्मान करें। आपको कुछ लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में अधिकतर निर्णय आपको ही लेने पड़ेंगे, जो कि उचित भी रहेंगे। नौकरी पैशा लोगों को कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है। मेहनत का फल मिलेगा।
लव – घर-परिवार को प्राथमिकता देना घर का वातावरण मधुर बनाकर रखेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है। पति-पत्नी के बीच समझदारी रहेगी।
हेल्थ – योग और मेडिटेशन करें। कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करना खुशी देगा। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। संतुलित आहार लें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई विवाद चल रहा है, तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करने की कोशिश करें। आपके सकारात्मक तथा सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से परिवार तथा समाज में आपको विशेष मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य आपके पक्ष में है। रुका हुआ काम पूरा होगा। आत्मविश्वास और पराक्रम से भरा दिन है।
नेगेटिव – सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए खर्चों पर अंकुश लगाना आवश्यक है। अपने निजी कार्यों के लिए समय न निकाल पाने की वजह से मन में कुंठा रहेगी। अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।
करियर – व्यवसाय में इस समय बदलाव संबंधी योजनाओं पर कार्य शुरू हो सकता है। मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाने में ध्यान दें। नौकरी पेशा लोग आवेश में आकर अपने बॉस व अधिकारियों से संबंध न बिगाड़ें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
लव – घर में खुशनुमा और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है। जीवन साथी का समर्थन प्राप्त होगा।
हेल्थ – अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार न लें। इसका असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कमजोरी भी महसूस होगी। नियमित अंतराल पर विश्राम लें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

*धनु* – पॉजिटिव – आज पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने तथा व्यवस्थित करने में ही दिनचर्या रहेगी। कुछ समय अपने मन मुताबिक रुचि के कार्यों के लिए भी जरूर व्यतीत करें। इससे रोजमर्रा की तनाव व थकान से राहत मिलेगी। युवा वर्ग को कोई बेहतरीन जॉब मिलने संबंधी सूचना मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नेगेटिव – व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ चिंता रहेगी। धैर्य और शांति से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। फालतू बातों में समय व्यर्थ न करके अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। इस समय कहीं भी आवाजाही करना उचित नहीं है। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।
करियर – प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। आपको व्यवसाय में नए ऑर्डर व अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को टूर पर जाना पड़ सकता है। मेहनत का शुभ फल मिलेगा।
लव – पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना रखें। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियाँ आएंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। मधुमेह तथा रक्तचाप की जाँच अवश्य कराएं। तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3*

*मकर* – पॉजिटिव – कुछ समय अपने मनपसंद गतिविधियों के लिए भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपकी प्रतिभा और छवि में भी और अधिक निखार आएगा। घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। तथा वरिष्ठ लोगों का भी सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। आत्मविश्वास से भरा दिन है।
नेगेटिव – व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर ही रखें। क्योंकि किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती है। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे की अधिकता रहेगी। युवा लोग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति लापरवाह न रहें। दूसरों की आलोचना न करें।
करियर – कारोबारी व्यवस्था में कुछ न कुछ दिक्कतें आएंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपको मदद करेगा। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। युवाओं को कोई नौकरी संबंधी कॉल आने से राहत मिलेगी। धैर्य बनाए रखें।
लव – पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंध कुछ तनावपूर्ण हो सकते हैं। समझदारी से काम लें।
हेल्थ – अत्यधिक मेहनत की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। नियमित व्यायाम करें तथा किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7*

*कुंभ* – पॉजिटिव – प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। आप किसी नई तकनीक का प्रयोग करके अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बनेगी। और जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगे। यदि आप किसी इंटरव्यू आदि में शामिल हो रहे हैं, तो सफलता अवश्यंभावी है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
नेगेटिव – अपनी भावुकता और उदारता जैसी आदत में थोड़ा बदलाव लाना जरूरी है। कोई बाहरी व्यक्ति आप को बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। और आपके लिए यह सब हानिकारक रहेगा। इसलिए सचेत रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक यात्रा से बचें।
करियर – फैक्ट्री, इंडस्ट्री आदि से संबंधित व्यवसाय में कुछ नया काम भी शुरू होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अनुशासन बनाकर रखना जरूरी है। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में क्लाइंट के साथ डील करते समय कोई गलती हो सकती है। सतर्क रहें।
लव – घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – मौसम के बदलाव संबंधी प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना आपको ऊर्जावान रखेगा। नियमित व्यायाम करें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद भाग्यशाली अंक: 2*

*मीन* – पॉजिटिव – लोगों के साथ मुलाकात के अवसर मिलेंगे तथा सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता भी बनी रहेगी। पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। आपको नई उपलब्धियां मिलने वाली है। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आय के स्रोत मजबूत होंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान जरूरी है। इससे घर का माहौल उचित बना रहेगा। आज पड़ोसी के साथ किसी वजह को लेकर बहस हो सकती है। इसलिए अत्यधिक क्रोध करने से बचें तथा व्यर्थ की गतिविधियों से खुद को दूर ही रखना बेहतर है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यवसाय संबंधी कार्यभार अधिक रहेगा। बनते कार्यों में भी कुछ न कुछ व्यवधान रहेंगे। हालांकि आपकी मेहनत और सूझबूझ से गतिविधियां सामान्य भी हो जाएगी। व्यवसायिक तनाव लेने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए क्षमता के अनुसार ही कार्य करें। धीमी गति से लाभ होगा।
लव – पारिवारिक सदस्यों के आपसी सामंजस्य से घर का माहौल और अधिक खुशनुमा हो जाएगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचें। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे।
हेल्थ – किसी भी तरह की शारीरिक समस्या को लापरवाही में न लें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है। मधुमेह के रोगी विशेष ध्यान रखें। तनाव से बचें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज भाग्यशाली अंक: 9*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*

✨️सूजी फ्राइड इडली रेसिपी✨️

View this post on Instagram

A post shared by Anuja Gautam (@cook.with.simple)

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
डिजिटल डिटॉक्स करें, तनावमुक्त होकर सोएं — मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी पहल

डिजिटल डिटॉक्स करें, तनावमुक्त होकर सोएं — मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d