महिला डॉक्टर जान देने से पहले सुसाइड नोट जानकारी देते हुए लिखा कि, वह पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच चल रहे एक विवाद में फंसी हुई थीं। एक मेडिकल जांच से जुड़े मामले में पुलिस अधिकारियों से उनके बीच वाद-विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई थी।फिलहाल, डॉक्टर की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस पर लगे आरोपों की जांच की मांग की जा रही है।
बड़ी जानकारी यह भी सामने आई है कि, इस सुसाइड मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सतारा के फलटण में हुई घटना की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने सतारा के पुलिस अधीक्षक से तुरंत जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा जिले के एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। पीड़िता ने कथित तौर पर अपने हाथ पर एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने 2 पुलिस अधिकारियों पर 5 महीनों तक बलात्कार और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।


