• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने धान उपार्जन कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों को दिये निर्देश दलालों और बिचौलियों पर रखें पैनी नजर उड़नदस्‍ता दल और नोडल अधिकारियों की करें तैनाती

by Manish Gautam Chiefeditor
October 23, 2025
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री तिवारी ने धान उपार्जन कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों को दिये निर्देश  दलालों और बिचौलियों पर रखें पैनी नजर  उड़नदस्‍ता दल और नोडल अधिकारियों की करें तैनाती
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 अक्‍टूबर) – जिले में दिसंबर माह से समर्थन मूल्‍य पर संभावित धान उपार्जन कार्य, किसानों की सुविधा और पारदर्शिता तथा मजबूत निगरानी तंत्र की देखरेख में सुनिश्चित किया जाय। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश गुरूवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिये।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने धान उपार्जन कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्दे‍शित किया कि धान उपार्जन में दलालों-बिचौलियों और व्‍यापारियों पर पैनी नजर रखी जाये। उन्‍होंने इसके लिये उड़नदस्‍ता दल गठित करने और प्रत्‍येक खरीदी केन्‍द्र के लिये नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने की हिदायत दी।

किसानों को न हो असुविधा

किसानों को न हो असुविधा

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संभावित उपार्जन केन्द्रों का आकलन करें। गोदामों की मैपिंग करें और फिर गोदाम स्‍तरीय खरीदी केन्‍द्रों की सूची तैयार करें। उन्‍होंने अधिकारियों को दो-टूक लहजे में हिदायत दी कि उपार्जन केन्‍द्र इस प्रकार बनाये जायें कि किसानों को अपने खून-पसीनें की मेहनत से पैदा की गई धान की उपज को बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा और परेशानी न हो।

बैठक के दौरान कलेक्‍टर ने 1 हजार मीट्रिक टन या उससे अधिक रिक्‍त क्षमता वाले गोदामों की सूची उपलब्‍ध कराने के निर्देश जिला प्रबंधक म.प्र. वेयर हाउसिंग एण्‍ड लॉजिस्टिक्‍स कार्पोरेशन को दिये। कलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा निर्देश दिये गये कि जिन गोदामों में उपार्जन केन्‍द्र स्‍थापित किये जाने हैं, वहां चावल का भण्‍डारण न कराया जाये। इसे सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रबंधक म.प्र. स्‍टेट सिविल सप्‍लाईज कार्पोरेशन को आदेशित किया गया। साथ ही मंडी सचिव एवं उपसंचालक कृषि को निर्देश दिये गये कि मंडी में होने वाली धान की आवक तथा व्‍यापारियों के पास उपलब्‍ध धान के स्‍टॉक की नियमित मॉनीटरिंग की जाये। ताकि उपार्जन केन्‍द्रों में धान की रिसायक्‍लिंग को रोका जा सके।

खाद की समीक्षा

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने रबी की फसल और मुख्‍यत: गेहूँ की बुवाई शुरू होने के बाद इसके लिये जरूरी उर्वरकों का आकलन और उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की। बताया गया कि जिले में आगामी माहों में होने वाली फसलों की बुवाई के नजरिये से जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक की उपलब्‍धता है। उपसंचालक ने बताया कि जिले में वर्तमान में 4 हजार 354 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्‍धता है। जबकि 5 हजार 629 मीट्रिक टन डीएपी तथा 3 हजार 204 मीट्रिक टन एनपीकेएस तथा 10 हजार 671 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्‍ध है।

          कलेक्टर श्री तिवारी ने उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, टैगिंग, मिस ब्रांडिंग, गुणवत्ताहीन उर्वरक बिक्री करने वाले और अवैध परिवहनकर्ताओं सहित इस प्रकार के कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर कराने जैसी कार्रवाई के भी सख्त निर्देश दिए। उन्‍होंने धोखाधड़ी में लिप्‍त खाद विक्रेताओं का लायसेंस निलंबित करने जैसी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

मझगवां में नकद विक्रय केन्‍द्र शुरू

          बड़वारा अंचल के किसानों की सुविधा के लिये मझगवां में डबल लॉक का एक उर्वरक नगद विक्रय केंद्र शुरू किया गया है। कृषक यहां से भी नगद में उर्वरक प्राप्त कर सकते है।

नापतौल निरीक्षक करें कार्यवाही

कलेक्‍टर ने निरीक्षक नापतौल को विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 अंतर्गत कार्यवाही के प्रावधानों के सम्‍बंध में विस्‍तृत जानकारी प्रस्‍तुत करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ विगत वर्षों में धर्मकांटों में तौल सम्‍बंधी हुई व्‍यापक गड़बड़ि‍यों की जानकारी जिला उपार्जन समिति द्वारा दिये जाने पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नापतौल निरीक्षक को निर्देशित किया कि इस बार ऐसे प्रकरण संज्ञान में आने पर कठोर दण्‍डात्मक कार्यवाही प्रस्‍तावित करें जिससे व्‍यवस्‍था में सुधार लाया जा सके।

          बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी सज्‍जन सिंह परिहार, उपसंचालक कृषि डॉ. रामनाथ पटेल, मध्‍यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक देवेन्‍द्र तिवारी, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्‍ला, सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील, मध्‍यप्रदेश वेयरहाउसिंग एण्‍ड लॉजिस्टिक कारपोरेशन के जिला प्रबंधक श्री सेंगर, जिला विपणन अधिकारी आनंद नारायण पाण्‍डेय, नापतौल निरीक्षक माजिद खान सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत परिसर में जुलूस, आम सभा, नारेबाजी एवं ध्वनि विस्‍तारक यंत्रों पर प्रतिबंध

कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत परिसर में जुलूस, आम सभा, नारेबाजी एवं ध्वनि विस्‍तारक यंत्रों पर प्रतिबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d