देशभर के बाजारों में इस बार दिवाली पर अभूतपूर्व व्यापार देखने को मिला।
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, त्योहारी सीजन के दौरान कुल कारोबार ₹6.05 लाख करोड़ तक पहुंचा, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
CAIT रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, दिवाली पर ₹5.40 लाख करोड़ के सामान और ₹65,000 करोड़ की सेवाओं की बिक्री हुई। यह सर्वे देश के 60 प्रमुख वितरण केंद्रों के आधार पर तैयार किया गया है।
पिछले साल की तुलना में मजबूत वृद्धि
दिवाली 2024 में कुल बिक्री ₹4.25 लाख करोड़ रही थी, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर ₹6.05 लाख करोड़ हो गई।
अर्थात लगभग 25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कुल कारोबार का करीब 85% हिस्सा पारंपरिक और गैर-कारपोरेट बाजारों से आया।
मुख्य क्षेत्रों की हिस्सेदारी
त्योहारी बिक्री में विभिन्न क्षेत्रों की हिस्सेदारी इस प्रकार रही:
- किराना व एफएमसीजी – 12%
- सोना-चांदी – 10%
- इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल्स – 8%
- कंज्यूमर ड्यूरेबल्स – 7%
- रेडीमेड परिधान – 7%
- गिफ्ट आइटम – 7%
- होम डेकोर व फर्नीचर – 10%
- मिठाई-नमकीन – 5%
- वस्त्र – 4%
- पूजन सामग्री – 3%
- फल व मेवे – 3%
- बेकरी-कन्फेक्शनरी – 3%
- फुटवियर – 2%
- अन्य विविध वस्तुएं – 19%
सेवा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उछाल
सेवा क्षेत्र का कारोबार भी ₹65,000 करोड़ तक पहुंचा।
पैकेजिंग, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी, टैक्सी, इवेंट मैनेजमेंट, डिलीवरी और टेंट-सजावट जैसी सेवाओं में इस बार मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।


