कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कुछ दिन पूर्व खबर प्रकाशित की थी,जिसमें शासकीय कार्यालयों एवं प्रदेश के सभी थानों पर लगे निजी कंपनीयों प्रचार लगे बोर्ड जिसको संज्ञान लेते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना ने आदेश जारी किया,ओर मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए DGP कैलाश मकवाणा ने लिया है,एक सख्त और ऐतिहासिक निर्णय DGP ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों चौकियों और पुलिस कार्यालयों में लगाए गए विज्ञापन वाले बोर्डों को तत्काल हटाने के दिए हैं निर्देश दिए,DGP श्रीमकवाना ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस भवन या थाने का नाम बोर्ड किसी भी निजी प्रचार या विज्ञापन का माध्यम नहीं हो सकता,यदि भविष्य में किसी थाने या पुलिस कार्यालय के बोर्ड पर किसी प्रकार का विज्ञापन पाया गया,तो संबंधित पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी के खिलाफ की जाएगी वैधानिक कार्यवाही,इस निर्णय को पुलिस विभाग में पारदर्शिता और निष्पक्षता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है,फरमान जारी होते ही कालापीपल थाने ने व चौकी पर विज्ञापन के बोर्ड लगे थे,उन पर सफेद पट्टी लगा दी गई है,थानों पर कोई भी धर्मात्मा अपने विज्ञापन वाले बोर्ड नहीं लग पाएगा, उसी आदेश के तहत थाना प्रभारी मनोहरस सिंह जगेत एवं उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने कालापीपल थाने व चौकी पर विज्ञापन वाले बोर्ड पर सफेद पट्टी से छिपा दिया गया है।


