• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*ई-रिक्शा से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पौंसरा बायपास के पास से करीब 400 पाव देशी शराब के साथ दबोचा, त्यौहार के दौरान अवैध बिक्री हेतु ले जाई जा रही थी शराब*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 18, 2025
in कटनी
0
*ई-रिक्शा से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पौंसरा बायपास के पास से करीब 400 पाव देशी शराब के साथ दबोचा, त्यौहार के दौरान अवैध बिक्री हेतु ले जाई जा रही थी शराब*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.)* द्वारा आगामी धनतेरस व दीपावली के मद्देनज़र पूरे जिले में विशेष निगरानी रखने एवं अवैध मादक पदार्थों जैसे शराब, स्मैक, जुआ-सट्टा इत्यादि के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्यौहारों के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित न हो और आमजन शांति एवं हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मना सकें।
उक्त निर्देशों के पालन में *थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय* द्वारा थाना क्षेत्र में स्वयं हमराह स्टाफ के साथ बाजार भ्रमण, संदेहियों की चैकिंग एवं अवैध गतिविधियों पर सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 17.10.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक नीले-सफेद रंग के ई-रिक्शा में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर विक्रय हेतु जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर टीम रवाना की गई।
टीम द्वारा पौंसरा बायपास के पास एक संदिग्ध ई-रिक्शा देखा गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर चालक को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम पवन ढ़ीमर उर्फ मोनू पिता राजकुमार ढ़ीमर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बड़खेरा बिलहरी थाना कुठला, हाल पता पीडब्ल्यूडी कॉलोनी माधवनगर बताया। ई-रिक्शा क्र. एम.पी. 21 जेडई 1564 की तलाशी लेने पर उसमें 340 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 50 पाव देशी मदिरा प्लेन, कुल 390 पाव देशी शराब बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त शराब को रीठी से लाकर खिरहनी फाटक के पास बेचने जा रहा था। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे मौके पर गिरफ्तार करते हुए शराब एवं ई-रिक्शा को जब्त कर थाना लाया गया। आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 890/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट* का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं पूछताछ जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी –* पवन ढ़ीमर उर्फ मोनू पिता राजकुमार ढ़ीमर उम्र 20 वर्ष निवासी – ग्राम बड़खेरा बिलहरी, थाना कुठला
हाल पता – पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, माधवनगर
*जप्त माल-* अवैध देशी मदिरा – 390 पाव, कीमत लगभग ₹39,000/-
*प्रयुक्त वाहन –* महिन्द्रा कंपनी का नीले-सफेद रंग का ई-रिक्शा क्रमांक MP-21 ZE-1564, कीमत लगभग ₹2,50,000/-
*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी उनि. सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक सुशील पाण्डेय, मनोज पटेल, आरक्षक सत्येन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खबर का असर…!  *DGP कैलाश मकवाणा के सख्त निर्देश*अब मध्यप्रदेश के किसी भी पुलिस थाने या कार्यालय पर नहीं दिखेंगे विज्ञापन बोर्ड…!

खबर का असर...! *DGP कैलाश मकवाणा के सख्त निर्देश*अब मध्यप्रदेश के किसी भी पुलिस थाने या कार्यालय पर नहीं दिखेंगे विज्ञापन बोर्ड...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.