• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*छिंदवाड़ा एवं परासिया क्षेत्र में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 15, 2025
in छिन्दवाडा
0
*छिंदवाड़ा एवं परासिया क्षेत्र में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा /15 अक्टूबर 2025/2 कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी अमले द्वारा प्रात: के समय वृत्त प्रभारी श्री कैलाशचंद्र चौहान के नेतृत्व में सर्वप्रथम ग्राम मेढ़कीताल में डैम के किनारे प्लास्टिक की पन्नियों में भरकर छुपाकर रखे गए महुआ लाहन को बरामद कर खोलकर विधिवत नष्ट किया गया। इसके बाद ग्राम रंगीनखापा में एक रिहायशी मकान के पीछे छुपाकर रखे गए प्लास्टिक के ड्रमों में भरे महुआ लाहन को बरामद कर विधिवत नष्ट किया गया। अंत में ग्राम खूनाझिरकला में नाले के किनारे भारी मात्रा में विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक की पन्नियों में भरा हुआ महुआ लाहन टीम को प्राप्त हुआ जिसे विधिवत नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा जंगल में छुपाकर रखी गई प्लास्टिक की पन्नियों एवं ड्रमों में भरकर छुपाए गए महुआ लाहन को भी बरामद कर विधिवत नष्ट किया गया। यहीं से टीम को मौके पर तैयार मिली रबर टबों में भरी हाथ भट्टी मदिरा को आबकारी द्वारा कब्जे में लिया गया।

इसी प्रकार आबकारी वृत्त परासिया में उप निरीक्षक श्री जीत सिंह धुर्वे के अमले द्वारा चांदामेटा नगर में गांधीघाट नाले के किनारे से प्लास्टिक के ड्रमों में भरा महुआ लाहन बरामद कर विधिवत नष्ट किया। इस कार्यवाही में आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत कुल 09 प्रकरण दर्ज कर 6600 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 45 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई तथा परासिया वृत्त में कुल 03 प्रकरण कायम कर 400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री कैलाशचंद्र चौहान, श्री गौरव पांडे, श्री वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, उपनिरीक्षक श्री आकाश मेश्राम, श्री जीत सिंह धुर्वे, सुश्री वैशाली भगत, श्री अनिकेत पटेल, सुश्री रुचि बागरी, श्री हर्ष सोनी सहित आबकारी अमला उपस्थित था।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला प्रशासन के निर्देशन में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जारी है…!

जिला प्रशासन के निर्देशन में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जारी है...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.