छिन्दवाड़ा/14 अक्टूबर 2025/ पेसा एक्ट 2022 अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार के लिये जिले में जिला समन्वयक श्री कमलेश टेकाम के निर्देशन में पेसा ब्लॉक समन्वक एवं ग्राम सभा मोबीलाइज़र पेसा कानून को मजबूत करने एवं जमीनी स्तर पर नियमों को पहुंचाने के लिए ग्राम सभा को उनके अधिकार बताने का लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें सभी ग्राम सभा में कुछ न कुछ नवाचार के माध्यम से पेसा टीम का प्रयास सफल दिखता नजर आ रहा है। ऐसी ही एक नवाचार जुन्नारदेव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पर्वत घोघरी में आज 14 अक्टूबर 2025 को समकुलाल ढाने में शांति विवाद निवारण समिति के द्वारा बैठक ली गई। जिसमें बैठक का मुख्य कारण परिवार में आपसी विवाद जमीन को लेकर था, जिसमें गणेश बन के पुत्र हीरालाल बन अपने पिता को प्रताड़ित कर खेती कर रहा था, तब उनके पिता द्वारा पेसा समिति को जानकारी दी गई और बैठक रखी गई । समिति के द्वारा दोनों पक्षों को समझाया गया और उसके पिता गणेश बन को उसके हिस्से की जगह जुताई के लिये वापस दिलाई गई। चूंकि मादक पदार्थ नियंत्रण प्रस्ताव पारित किया गया है, इसलिए अपने पिता को प्रताड़ित करने के लिए आर्थिक दंड 1100 रुपए नगद राशि ली गई, जिसमें पेसा एक्ट अध्यक्ष श्री इंदरु बन, उप अध्यक्ष श्रीमती सरिता शीलू, सरपंच श्री समलू बन, सचिव श्री चरन उईके, रोजगार सहायक श्री सीतू भन्नारे, कोटवार, पेसा मोबीलाईज़र श्रीमती ममता भन्नारे, समिति के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


