• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच* *पीयूष स्वीट्स एंड डेली नीड्स का मिठाई निर्माण कारख़ाना एवं चौरसिया होटल समसवाड़ा को किया गया बंद*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 13, 2025
in छिन्दवाडा
0
*खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच*  *पीयूष स्वीट्स एंड डेली नीड्स का मिठाई निर्माण कारख़ाना एवं चौरसिया होटल समसवाड़ा को किया गया बंद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/13 अक्टूबर 2025/ मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग, लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूने लेने का कार्य किया जा रहा है । इसी के अंतर्गत आज सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोपेश मिश्रा द्वारा परासिया एवं चांदामेटा क्षेत्र में स्थित सांई स्वीट्स, पीयूष स्वीट्स एंड डेली निड्स, राजेश स्वीट्स आदि का निरीक्षण किया गया । इसी बीच बंधा मोहल्ला परासिया में स्थित पीयूष स्वीट्स एंड डेली निड्स के मिठाई निर्माण कारखाने के निरीक्षण में मिठाई बनाने के स्थान पर अत्यधिक गंदगी पाई गई । साथ ही मावा और मिठाई निर्माण की जगह खुली एवं इस तरह की पाई गई कि, मावा और मिठाई बनाने के दौरान आसानी से मक्खी और छोटे कीड़े आदि भाप के कारण कढ़ाई में गिरकर और मावा में मिल सकते हैं । साथ ही मिठाई आदि के संग्रहण के स्थान पर भी कॉकरोच एवं मकड़ी पाई गई एवं भुनगे कीड़े घूमने के साथ ही मकड़ी जालों के बीच खाद्य पदार्थ रखे पाये गए । इसके चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से जन स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये इस मिठाई निर्माण कारखाने में खाद्य सामग्री निर्माण एवं विक्रय पर रोक लगाई गई । इस होटल में खाद्य पदार्थ का निर्माण एवं विक्रय अब सभी साफ-सफाई कार्य करने एवं खाद्य सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप व्यवस्था में सुधार के बाद ही शुरू किया जा सकेगा । उसी स्थिति में लाइसेन्स पुनः बहाल किया जायेगा ।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज घाघरे द्वारा समसवाड़ा और चौरई क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा होटल और किराना दुकानों का निरीक्षण एवं नमूना लेने का कार्य किया गया। इस दौरान चौरसिया होटल समसवाड़ा में गंदगी पाये जाने के कारण उसे भी आगामी साफ-सफाई संतोषजनक करने तक बंद किया गया है । श्री रूपराम सनोडिया द्वारा लोधीखेड़ा क्षेत्र में और सुश्री संध्या मार्को द्वारा दमुआ क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक रेस्टोरेन्ट और मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण कार्यवाही के दौरान मावा, मिठाई, नमकीन, मैदा तेल, गुलाब जामुन और केक के 20 से अधिक नमूने संग्रहीत किए जो कि परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे है । जिनकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत की जायेगी ।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
दीपावली से पहले प्रशासन की सख़्त कार्रवाई — मिठाइयों की गुणवत्ता पर नज़र, कई दुकानों से लिए गए सैंपल

दीपावली से पहले प्रशासन की सख़्त कार्रवाई — मिठाइयों की गुणवत्ता पर नज़र, कई दुकानों से लिए गए सैंपल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.