• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने गरूड़ दलों की कार्यवाही जारी रविवार को तीन दुकानों में की गई जांच परीक्षण हेतु लिये गये खाद्य पदार्थों के 11 नमूनें

by Manish Gautam Chiefeditor
October 13, 2025
in जबलपुर
0
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने गरूड़ दलों की कार्यवाही जारी रविवार को तीन दुकानों में की गई जांच परीक्षण हेतु लिये गये खाद्य पदार्थों के 11 नमूनें
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने जिला प्रशासन द्वारा गठित गरूड़ दलों की कार्यवाही आज रविवार को भी जारी रही। गरूड़ दलों द्वारा खाद्य पदार्थों के विक्रय प्रतिष्‍ठानों से खोवा के चार, दुग्‍ध उत्‍पादों के पांच एवं अन्‍य खाद्य पदार्थों के दो नमूने परीक्षण हेतु लिये गये। इसके साथ ही एक्‍सपायरी डेट अंकित न होने के कारण पैकेट बंद नमकीन, सलोनी, लड्डू तथा दूषित पाये जाने पर खोवा, कलाकंद एवं दूध और दही का विनिष्टिकरण भी कराया गया तथा दुकानदारों पर जुर्माना रोपित किया गया।
एसडीएम रांझी श्रीमती मोनिका बाघमारे के नेतृत्‍व में गठित गरूड़ दल द्वारा इंदिरा मार्केट स्थित शंकर स्‍वीट्स एवं रामजी यादव डेयरी एंड स्‍वीट्स तथा रांझी बाजार स्थित न्‍यू नरेन्‍द्र डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रामजी यादव डेयरी एवं स्‍वीट्स से खोबे का नमूना तथा शंकर स्‍वीट्स से घी और खोबे का नमूना परीक्षण हेतु लिया गया। शंकर स्‍वीट्स से एक्‍सपायरी डेट अंकित न होने के कारण नमकीन के 9 पैकेट, सलोनी के 84 पैकेट, राजगीर के लड्डू के 32 पैकेट एवं चिप्‍स के 53 पैकेट के विनिष्टिकरण की कार्यवाही भी की गई तथा 6 हजार 350 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
इसी प्रकार न्‍यू नरेन्‍द्र डेयरी से भी पनीर, घी तथा दूध के नमूने लिये गये और एक्‍सपायरी डेट अंकित न होने के कारण अनमोल बूंदी के 82 पैकेट का विनिष्टिकरण कराया गया एवं 820 रूपये का जुर्माना रोपित किया गया। न्‍यू नरेन्‍द्र डेयरी के भंडार ग्रहण को खाद्य पदार्थों का अस्‍वास्‍थकर परीस्थितियों में संग्रहण पाये जाने पर सील कर दिया गया है।
तहसीलदार अधारताल द्वारा अधारताल स्थित विशन स्‍वीट्स एवं कृष्‍णा मिल्‍क डेयरी तथा विजय नगर स्थित श्री कृष्‍ण डेयरी का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार नीलू बाघरी के नेतृत्‍व में किये गये इस निरीक्षण में विशन स्‍वीट्स से खोवा एवं छेना के रसगुल्‍ले के नमूने लिये गये तथा कीट (कॉकरोच) से दूषित पाये जाने पर 2 क्विंटल खोवा एवं कलाकंद का विनिष्टिकरण कराया गया। इसी प्रकार कृष्‍णा मिल्‍क डेयरी से खोवा एवं पनीर के नमूने लिये गये तथा मक्‍खियां पाई जाने पर 100 लीटर दूध एवं 10 किलोग्राम दही विनिष्टि कराया गया। निरीक्षण की कार्यवाही में श्री कृष्‍ण डेयरी से खोवा का नमूना लिया गया।
विशन स्‍वीट्स का लायसेंस निलंबित
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने गरूड़ दल द्वारा रविवार को की गई निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान अधारताल स्थित विशन स्‍वीट्स में दूषित खोवा तथा रसगुल्‍ला में कीट पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन अभिहित अधिकारी एवं अनुज्ञापन अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा द्वारा इस प्रतिष्‍ठान का लायसेंस निलंबित कर दिया गया है तथा लायसेंस निलंबन की अवधि में खाद्य कारोबार के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सीएम हेल्‍पलाइन, समग्र ई-केवाईसी, समय-सीमा शिकायतों, फार्मर रजिस्‍ट्री सहित लंबित प्रकरणों की, की समीक्षा  बीईओ के दो दिन के वेतन काटने और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री को बैठक में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के दिये निर्देश  समग्र ई-केवाईसी कार्य में लायें तेजी- कलेक्‍टर

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सीएम हेल्‍पलाइन, समग्र ई-केवाईसी, समय-सीमा शिकायतों, फार्मर रजिस्‍ट्री सहित लंबित प्रकरणों की, की समीक्षा बीईओ के दो दिन के वेतन काटने और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री को बैठक में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के दिये निर्देश समग्र ई-केवाईसी कार्य में लायें तेजी- कलेक्‍टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d