पांढुरना जिले के नवागत कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत इक्का के मार्गदर्शन में पांढुर्णा जिले में अवैध शराब विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिये ग्राम घोघरी साहनी एवं बाड़ेगांव के नदी नालों में बन रहे अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। जहां से 800 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 45 लीटर हाथ भट्टी महुआ निर्मित कच्ची शराब को बरामद कर जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1) क एवं 34(1)च के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नरेंद्र कुमार नागेश तथा आबकारी आरक्षक श्री मुकेश राहंगडाले एवं श्री अनुराग गोनेकर उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


