कटनी जिले का गौरव बढ़ाया समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम——
* उत्तराखंड में सम्मानित होंगी मंजूषा गौतम—
* समाज का गौरव मंजूषा गौतम —-
* मंजूषा गौतम बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल —
मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाज सेवा संस्था की चेयरपर्सन अधिवक्ता समाज सेवी गौतम किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हर समय जरूरतमंद असहाय लाचार एवं गरीबों की मदद करने और सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर खड़ी रहती हैं। जिन्हें पहले भी सामाजिक कार्यों में श्रेष्ठ कार्यों को करने के लिए जिले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। और उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों
से अपने शहर का नाम ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश में भी नाम कमाया है। कटनी जिले का नाम रोशन किया है। नवंबर माह में होने जा रहे उत्तराखंड में राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह 2025 में शिरकत करेंगी कटनी जिले की समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम जिन्हें उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी मंजूषा गौतम ने
कहा कि -तैयारी इतनी खामोशी से करो जो सफलता शोर मचा दे। मंजूषा गौतम ने उत्तराखंड में मिलने वाले सम्मान के लिए इसका श्रेय अपने घर परिवार एवं शहर के लोगों को दिया है। उन्हीं के आशीर्वाद और स्नेह से ही उन्हें हमेशा प्रोत्साहन के साथ सम्मान मिलता आया है। मंजूषा गौतम ने सभी शहर वासियों को आभार व्यक्त कियाहै।


