• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

*पन्ना पुलिस द्वारा सायबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 सक्रिय सदस्यो को झारखण्ड से किया गया गिरफ्तार*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 10, 2025
in पन्ना
0
*पन्ना पुलिस द्वारा सायबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 सक्रिय सदस्यो को झारखण्ड से किया गया गिरफ्तार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पन्ना से संजय त्रिपाठी

*पन्ना पुलिस द्वारा सायबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 सक्रिय सदस्यो को झारखण्ड से किया गया गिरफ्तार*

*आरोपियों के कब्जे से नगद 08 लाख 50 हजार रूपये, 18 ग्राम सोना, 01 कि.ग्रा. चाँदी, 01 लैपटॉप, 10 मोबाइल एवं अन्य दस्तावेज सहित करीब 16 लाख रूपये का मशरूका जप्त*

*आरोपियों द्वारा क्रेडिट कार्ड बंद करवाने की प्रक्रिया के नाम पर आवेदक से की गई थी 14 लाख की साइबर ठगी*

*पन्ना, शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025*

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी के एक गंभीर प्रकरण में बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। पन्ना पुलिस द्वारा थाना पवई में करीब 14 लाख रूपये की सायबर ठगी के मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 341/25 धारा 318(4) बी एन एस में साइबर ठगी करने वाले झारखण्ड के अंतर्राज्यीय शातिर सायबर अपराधियों की गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है ।

मामले में फरियादी अशोक कुमार सोनी निवासी ग्राम सिमरिया गुलाब सिंह, हाल निवासी वार्ड क्रमांक 10 पवई, जिला पन्ना (म.प्र.) ने थाना पवई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से स्वयं को एसबीआई कार्ड अधिकारी बताकर उनके बैंक खाते से करीब 14 लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी की गई है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पवई में अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 341/25 धारा 318(4) बी एन एस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

मामले में घटना कारित करने वाले अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु पुलिस सायबर सेल पन्ना से मदद लेते हुये मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । मामले में तकनीकि विश्लेषण / साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर ठगी में संलिप्त आरोपियों चिन्हित किया जाकर चिन्हित संदेहियों में से 02 संदेहियों को पुलिस टीम द्वारा ग्राम ऊपर बिलेरिया, थाना पथरौल, जिला देवघर (झारखंड) से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पुलिस अभिरक्षा में लिये गये संदेहियों से पूँछताछ किये जाने पर उक्त संदेहियों द्वारा अपराध कारित किया जाना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बताये अनुसार आरोपियों के कब्जे से फ्रॉड की गई राशि में से 08 लाख 50 हजार रूपये नगद, सोना 18 ग्राम, 01 कि ग्रा. चाँदी, 01 लैपटॉप, 10 मोबाइल (01 मोबाइल फ्रॉड की राशि से शेष 09 उपयोग किये गये मोबाइल), 15 सिमकार्ड, चेकबुक/पासबुक, एटीएम कार्ड/क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज सहित करीब 16 लाख रूपये का मशरूका जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार होना शेष है । मामले में विवेचना जारी है । आरोपियों से पूँछताछ पर देश के विभिन्न राज्यो के महत्वपूर्ण मामलो के खुलासा होने की प्रबल संभावना है ।

*गिरफ्तार आरोपी* – 1.हसन रजा पिता मोहम्मद शकील अंसारी उम्र 27 साल निवासी ग्राम कसईया थाना पथरौल जिला देवघर झारखण्ड
02. इरफान अंसारी पिता अताउल अंसारी उम्र 25 साल निवासी ग्राम उपर बिलेरिया थाना पथरौल जिला देवघर झारखण्ड

*तरीका-ए-वारदात* – गिरफ्तार आरोपियों द्वारा लोगो से सायबर ठगी हेतु अपनाये जाने वाले तरीके बिन्दु अनुसार निम्नलिखित है –
1. मोबाइल रिमोट एप इन्सटॉल करवाकर (जैसे – ANY DESK, TEAM VIEWER )
2. बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड एक्सपायर होने / रिन्यू कराने एवं लिमिट बढ़वाने के नाम पर ओ टी पी पूँछकर
3. ए पी के फाइल भेजकर ।
4. फोन पर पेमेन्ट रिकवेस्ट एवं लिंक भेजकर ।

*जप्त सामग्री* – 1.नगद 8 लाख 50 हजार रूपये
2. सोना करीब 18 ग्राम कीमती करीब 2 लाख रूपये
3. चाँदी करीब 01 कि ग्रा. कीमती करीब 1 लाख 50 हजार रूपये
4. 01 लैपटॉप कीमती करीब 50 हजार रूपये
5. 10 मोबाइल (01 मोबाइल फ्रॉड की राशि से शेष 09 उपयोग किये गये मोबाइल) कीमती करीब 3 लाख 50 हजार रूपये
6. 15 सिमकार्ड, 13 चेकबुक/पासबुक
7. 18 एटीएम कार्ड/क्रेडिट कार्ड
8. 04 पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज सहित कुल मशरूका कीमती करीब 16 लाख रूपये का जप्त किया गया है ।

*सराहनीय योगदान* – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी, उनि कमल विक्रम पाठक, प्र.आर. सुरेन्द्र प्रजापति, आर. राहुल, विकास, राजेश बरखने एवं पुलिस सायबर पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*समर्थन मूल्य पर धान,ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु* *पंजीयन 10 अक्टूबर तक* *किसान निर्धारित समय पर करायें पंजीयन*-*कलेक्टर श्री तिवारी*

*समर्थन मूल्य पर कोदो एवं कुटकी उपार्जन हेतु 11 पंजीयन केन्‍द्र बने, पंजीयन शुरू* *किसान निर्धारित समय पर करायें पंजीयन- कलेक्टर श्री तिवारी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d