कटनी जिले की रीठी सरकारी अस्पताल मैं बाबुओ की नई नई कहानियां निकलकर प्रकाश मैं आने लगी है ।
आपको पता दे कि सरकारी अस्पताल में पदस्थ बाबू संगणक रविशाह जो हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान करने की सेवाए देते है। उनका एक और नया कारनामा प्रकाश में आया है ।
जहा शिकायतकर्ता मोहित साहू रीठी निवासी ने सीएम हेल्पलाइन पर पैसों का गमन का आरोप लगाया है । सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत क्रमांक

33779324 मैं शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 7 अगस्त 2025 को बताया गया कि अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में फ्लेक्स, प्रिंटिंग, मरीज पर्ची रजिस्टर, लेटर हेड नेम प्लेट, बेड नंबर पर्ची, कार्यक्रम फ्लेक्स अन्य | भुगतान राशि 38,219 रुपए | अभी तक भुगतान नही किया गया है। जिससे आवेदक को काफी समस्या आ रही है। कृपया समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया l वहीं रविशाह पर पैसों का गमन का आरोप भी लगा दिया ।
रविशाह जो एक संगणक पद पर पदस्थ है पहले से ही अपने कारनामों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं पूर्व में भी उनके द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला प्रकाश में आया था परंतु तत्कालीन अधिकारियों के मिली भगत से आज दिनांक तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई ।
अब देखना यह है कि ऊपर बैठे उच्च अधिकारी इस विषय पर क्या कार्रवाई करते हैं।
हरिशंकर बेन


