MP NEWS CAST
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), नई दिल्ली के आह्वान पर तथा राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत जबलपुर डाक संभाग द्वारा कटनी के बार्डस्ले स्कूल, सेंट पॉल स्कूल झिंझरी और डी.ए.वी. एसीसी स्कूल में स्कूली बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु आधार शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों का आयोजन प्रवर डाक अधीक्षक श्री आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं सहायक डाक अधीक्षक श्री गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। श्री गुप्ता ने बताया कि डाक विभाग अंत्योदय के सपने को साकार करने और समाज के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर कार्यरत है।
गौरतलब है कि 5 और 15 वर्ष की आयु में बच्चों के आधार में फोटो, उंगलियों एवं आंखों के निशान का अद्यतन आवश्यक होता है, जिससे वे छात्रवृत्ति व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। यह प्रक्रिया 5–7 वर्ष और 15–17 वर्ष के बच्चों के लिए निःशुल्क है।
इन शिविरों में डाक विभाग की विभिन्न टीमों ने बच्चों के आधार अपडेट किए। तीनों शिविरों का लाभ एक सैकड़ा से अधिक बच्चों ने उठाया। आगे अन्य विद्यालयों में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान में डाक विभाग से डाक निरीक्षक श्री साहू, अंकित बिलैया, अभिषेक यादव, सचिन नामदेव, अश्लेष पाठक, उमादत्त तिवारी, विनोद गौतम का सराहनीय योगदान रहा।
आधार ऑपरेटर सुष्मिता ज्योतिषी, दीपिका दुबे एवं साक्षी चक्रवर्ती ने बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य संपन्न किया।


