उमरियापान- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर मंगलवार को उमरियापान खंड में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन के लिए गणवेशधारी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण स्थानीय सरस्वती विधालय प्रांगण में हुआ। संघ की प्रार्थना पश्चात घोष की सुमधुर ध्वनि के साथ कतारबद्ध पथ संचलन निकला। इस दौरान जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन में दो सैकड़ा से अधिक गणवेशधारी स्वयंसेवक शामिल हुए। नगर के बडीमाई, झंडाचौक, अथैया मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, कटराबाजार, आजाद चौक, न्यू बस स्टैंड भ्रमण उपरांत संचलन का वापस विधालय प्रांगण में समापन हुआ। तदुपरांत बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता ने सारगर्भित उद्बोधन देते
हुए स्वयंसेवकों और समाज को संघ के शताब्दी वर्ष के पंच परिवर्तन के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम से परिचित कराया। उन्होंने छोटे-छोटे उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार प्रत्येक स्वयंसेवक और नागरिक इन पांच परिवर्तनों को अपने जीवन और समाज में उतारकर राष्ट्र उत्थान के महान कार्य में अपना योगदान दे सकता है। इस अवसर पर बडी संख्या में स्वयंसेवकों सहित नागरिकों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


