• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जिला पंचायत की नवागत सीईओ सुश्री कौर ने किया पदभार ग्रहण, निगमायुक्त सुश्री परिहार रहीं मौजूद*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 3, 2025
in कटनी
0
*जिला पंचायत की नवागत सीईओ सुश्री कौर ने किया पदभार ग्रहण, निगमायुक्त सुश्री परिहार रहीं मौजूद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (3 अक्टूबर)- जिला पंचायत की नवागत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर (IAS ,2018 ) ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर को पूर्वान्ह में जिला पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर को प्रभार सौंपा। उल्लेखनीय है कि अभी हाल में ही 27 सितंबर 2025 को राज्य शासन द्वारा सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर का स्थानांतरण अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी के पद पर किया गया है। अवगत होवे कि सुश्री कौर, मध्यप्रदेश कैडर की वर्ष 2018 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं। इसके पूर्व 15 सितंबर 2025 को राज्य शासन द्वारा जिला पंचायत कटनी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत (IAS,2018) का स्थानांतरण अपर आयुक्त,नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल किया गया था। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा 22 सितंबर को नगर पालिक निगम कटनी की आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार (IAS,2018), निगमायुक्त को, साथ साथ जिला पंचायत की सीईओ के पद का प्रभार सौंपा गया था तभी से सुश्री परिहार निरंतर निगमायुक्त के साथ जिला पंचायत सीईओ के दायित्वों का निर्वहन कर रही थीं।

*सुश्री कौर का अधिकारी- कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत*

पदभार ग्रहण करने के तत्काल पश्चात जिला पंचायत की नवागत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर का स्वागत और अभिनंदन जिला पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट करके किया एवं बधाई और शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय लेते हुए दायित्वों की जानकारी ली एवं कार्यों की प्राथमिकताएं बताई। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
इंदरगढ़ के गुदारा गांव पहुंचकर नारी सुरक्षा दल टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को अपराधों से बचने के दिए टिप्स

इंदरगढ़ के गुदारा गांव पहुंचकर नारी सुरक्षा दल टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को अपराधों से बचने के दिए टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d