ग्राम पंचायत आमसागर में दिनांक 2/10/2025को ग्राम सभा पंचायत कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम सभा की चतुर्थ बैठक का आयोजन किया गया।ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रामकुवारी बाई, जय सिंह ,सचिव कैलाश बिलारे , स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती सोनिका कुमरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्नेह लता तिवारी ,शिक्षक मनोज उपाध्याय जनजाति विभाग से अजय चौहान, अनिल धुर्वे, अमर सिंह , सुनील कलम आदि लोग उपस्थित हुए सचिव द्वारा ग्राम वासियों को शासन से प्राप्त एजेंडा पढ़कर बताया गया और विभिन्न होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई सामाजिक एवं संसाधन मानचित्रण और ग्राम विकास की आवश्यकता हेतु विषय पर चर्चा की गई ग्राम विकास कार्य योजना को और आदि सेवा केंद्र और शिकायत निवारण पंजी ग्राम विजन 2030 आदि विषय पर चर्चा की गई और जानकारी ग्राम सभा को दी गई ग्राम विजन प्लान के विषय क्षेत्र सबके लिए पहचान सभी के लिए आवास बेहतर स्वच्छता एवं स्वच्छ जल की उपलब्धता बिजली सुरक्षित एवं उन्नत आजीविका व्यापक शिक्षा स्वास्थ्य एवं पोषण गांव और आस पास के क्षेत्रों को बारहमासी सड़क से जोड़ना दूरसंचार कॉन्क्टिविटी अन्य सामाजिक मुद्दे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं कि जानकारी दी गई।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


