मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 कलेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। क्रमांक ई-1/142/2025/5/एक के तहत, राज्य आदेश के महत्वपूर्ण जिलों, जिनमें पड़ोसी जिले सिवनी और पांढुरना शामिल हैं, नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है। इस फेरबदल में, हरेन्द्र नारायण (2016 बैच के आईएएस) को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार में बी.ई. की डिग्री रखने वाले और वर्तमान में आयुक्त के पद पर कार्यरत हरेन्द्र नारायण को अब छिंदवाड़ा की कमान चौंपी गई है। छिंदवाड़ा जिले के वर्तमान कलेक्टर, शीलेन्द्र सिंह (2010 बैच के आईएएस) को अब अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के रूप में भोपाल बुलाया गया है। उनके स्थानांतरण से छिंदवाड़ा में नए कलेक्टर हरेन्द्र नारायण जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


