टीकमगढ़ ज़िले से एक ऐसी लुटेरी दुल्हन की खबर सामने आई है, जो फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। यहां मनीष जैन नामक युवक ने अपनी ज़िंदगी संवारने के लिए 1 लाख 89 हज़ार रुपये खर्च कर शादी रचाई थी। लेकिन सुहाग के सपनों की जगह सुहागन छत से भागने लगी!
मामला मोहल्ला मझपुरा का है। 41 वर्षीय मनीष जैन मंडी में अनाज की खरीद-फरोख्त का काम करता है। मां विधवा हैं, इसलिए उसने सोचा कि अब जीवनसाथी मिल जाए तो घर-गृहस्थी संभल जाएगी। दोस्तों ने भी मौका देख कर “सेटिंग” कर दी और शादी का जुगाड़ निकाल दिया।
शादी भी खूब धूमधाम से हुई। 11 सितंबर को कोर्ट मैरिज के आवेदन के बाद कुण्डेश्वर मंदिर में शादी के सात फेरे लिए गए। दुल्हन थी अनसुइया भुई, जिला बलांगी (उड़ीसा) की रहने वाली। सौदा तय हुआ था—1 लाख 80 हज़ार रुपए!
🏃♀️ भागने लगी दुल्हन…
लेकिन 23 सितंबर की सुबह कहानी ने अचानक मोड़ लिया। मनीष काम पर निकला और घर पर मां सो रही थीं। तभी दुल्हन 6 हज़ार रुपये लेकर छत के रास्ते भागने लगी। बाजू वाले मकानों की छतें पार कर रही थी कि तभी पड़ोसी ने उसे देख लिया। शोर मचाया और पकड़ भी लिया।
घर लाकर जब मनीष ने पूछा कि ये सब क्यों किया, तो दुल्हन का जवाब सुनकर सब हैरान रह गए। उसने साफ कहा—
“मैं शादी करना ही नहीं चाहती थी। मुझे मायके जाना है।”
💔 दूल्हा भी हुआ परेशान
अब दूल्हा मनीष ने तंग आकर कह दिया—
“ठीक है, तुम जाओ। पर मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए।”
उसने एसपी ऑफिस पहुंचकर पूरी शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि यह शादी दोस्तों और बिचौलियों ने प्रलोभन देकर कराई थी।
👉 टीकमगढ़ की यह “लुटेरी दुल्हन” की स्टोरी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग कह रहे हैं कि दूल्हा-दुल्हन का यह ड्रामा किसी फिल्म से कम नहीं। फर्क बस इतना है कि यहां हीरोइन छत से भाग रही थी और हीरो पैसे वापस मांग रहा था! 😅


