भोपाल। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को अटल पथ पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर युवाओं को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें सुरक्षित जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। आयोजकों ने अपील की कि सभी युवा तेज रफ्तार से वाहन न चलाएँ, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा का संकल्प लिया।


