कटनी, 27 सितम्बर 2025।
दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कटनी पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारियां की हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने पर्व की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने ड्यूटी के दौरान –
- सतर्कता और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी,
- यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन,
- पंडालों व विसर्जन स्थलों पर सक्रिय उपस्थिति,
- आमजन से संवाद बनाए रखने और
- किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने
के निर्देश दिए।
एएसपी डॉ. डेहरिया ने कहा कि “दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”


