कटनी।नगर के वरिष्ठ व लोकप्रिय कवि,शायर सतीश आनन्द के दो काव्य-संग्रह आगामी रविवार 5 अक्टूबर को लिटिल स्टार चिल्ड्रेन होम हिरवारा में दोपहर दो बजे लोकार्पित होने जा रहे हैं। आयोजन की भव्य तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं।यह अपने आप में अनूठा व ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। नगर के कवियों व स्नेहीजनों सहित देश भर के नामचीन कवियों व शायरों की शुभकामनाएं भी सतीश आनन्द को लगातार प्राप्त हो रही हैं।


