कटनी, 24 सितम्बर 2025।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर एस डी ओ पी श्री मति आंकाक्षा चतुर्वेदी एवम बहोरीबंद प्रभारी द्वारा आज विभिन्न पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों एवं उपस्थित नागरिकों से संपर्क कर शांति व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की।
थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व के दौरान पुलिस द्वारा लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही आयोजकों से अपील की गई कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखें।


