कटनी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री तपस्या परिहार (IAS) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा बैठक के तत्काल पश्चात शाम को विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य
कार्यपालन अधिकारियों और जिला पंचायत के योजना प्रभारी अधिकारियों से मनरेगा, एनआरएलएम सहित अन्य विभागीय योजनाओं की गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीईओ ने अधिकारियों को आवश्यक तत्परता के साथ सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला पंचायत के विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।


