गुरुवार, 25 सितंबर को दो बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में “मां की बगिया” की प्रगति हेतु जिला पंचायत की सीईओ सुश्री तपस्या परिहार ( IAS) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री परिहार ने समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन यंत्री, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ साथ परियोजना अधिकारी (मनरेगा), जिला परियोजना प्रबंधक (एनआरएलएम), सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री, उपयंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सहायक लेखा अधिकारी (मनरेगा), विकासखंड प्रबंधक एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक एनआरएलएम को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।


