कटनी, 22 सितंबर।
नवरात्रि के पावन अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार (आईएएस) ने जालपा माता मंदिर पहुंचकर मां जालपा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत महापौर एवं आयुक्त ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को मार्गों पर स्वच्छता व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुरवार आइस फैक्ट्री के पास अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था करने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान मेयर-इन-काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, समाजसेवी संजय तिवारी सहित स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, तेजभान सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


