रिपोर्टर : हेमंत सिंह | कटनी
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 20 सितम्बर को संघ की साधारण बैठक शासकीय माध्यमिक विद्यालय एन.के.जे. कटनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता मार्तण्ड सिंह (शिक्षक) ने की।
बैठक में समस्त विभागों के नियमित कर्मचारी, आकस्मिक निधि भृत्य, स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, आउटसोर्स, अंशकालीन कर्मचारी और रसोईया बहनों की स्थानीय विभागीय स्तर की समस्याओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के निराकरण हेतु दिनांक 30 सितम्बर को माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन, जिला कलेक्टर कटनी के माध्यम से सौंपा जाएगा।
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, संघ की जिला कार्यकारिणी ने श्री अनिल पांडे (शासकीय माध्यमिक विद्यालय एन.के.जे. कटनी) को संघ का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका फूलमाला से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अजय गौतम (उप प्रांताध्यक्ष), नीलेश पौराणिक, मनोज श्रीवास, राकेश जसूजा, अजीमुद्दीन शाह, महेश अहिरवार (शिक्षक), कविता जैन, निधि पटेरिया, मोहना सोनी, जितेंद्र दुबे, अजय पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे


