• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

गरबा आयोजकों की ली गयी बैठक दिये गये व्यवस्था के सम्बंध में निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
September 20, 2025
in जबलपुर
0
गरबा आयोजकों की ली गयी बैठक दिये गये व्यवस्था के सम्बंध में निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

दुर्गेात्सव पर्व के दौरान गरबा आयोजकों की बैठक पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी द्वारा ली गयी। बैठक में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक तथा गरबा आयोजक, उपस्थित थे।

बैठक में गरबा आयोजकों से व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुये व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली, एवं कहा कि आपकी जो भी व्यवस्थाये अपेक्षित हैं, उसे पूरा करने का हर सम्भव प्रयास सम्बंधित विभाग से चर्चा कर किया जा रहा है। गरबा स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगायी जायेगी, साथ ही सिविल ड्रेस में भी स्टाफ को लगाया जायेगा, जो गरबा स्थल एवं आसपास आने जाने वाली गलियों में पैट्रोलिंग करते हुये असामाजिक तत्वों पर निगाह रखेगा। चर्चा के दौरान बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गरबा नृत्य आयोजकगणों द्वारा षष्टमीं तक ही गरबा आयोजित किये जायेंगे ताकि श्रद्धालूगण सप्तमी, अष्टमी एंव नवमीं को जगह जगह दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा स्थापित मॉ दुर्गा की प्रतिमाओं का दर्शन कर सकें।

बैठक मे उपस्थित गरबा आयोजकों को दिये गये आवश्यक निर्देश-
1- गरबा आयोजकगण रात्रि 11 बजे तक गरबे को पूर्णतः स्वयं ही बंद करवा देंगें।
2- गरबा मे जो भी प्रतियोगी भाग लेने आयेंगे उन्हे परिचय पत्र दिया जावेगा साथ ही आयोजकेां के द्वारा लाने ले जाने की व्यवस्था की जावेगी।
3- गरबा आयोजित करने वाले आयोजक, स्थान, भाग लेने वाले प्रतियोगी, आमंत्रित अतिथि, की संख्या से संबंधित जानकारी थाने, एवं नगर पुलिस अधीक्षक तथा नगर दण्डाधिकारी को अवगत कराते हुये साउंड सिस्टम की अनुमति प्राप्त करते हुये साउंड सिस्टम का इस्तेमाल इस प्रकार करेंगे कि उससे किसी को परेशानी न हो ,साथ ही साउंड सिस्टम की आवाज परिसर तक ही सीमित रहे यह सुनिश्चित करेंगे।
4- गरबा स्थल पर आयोजको द्वारा जारी पासधारी व्यक्तियो केा चैकिंग के उपरांत ही प्रवेश दिया जावेगा। प्रतियोगी कोई भी सामान अपने साथ नही ले जा सकेगें।
5- गरबा आयोजित करने वाले आयोजकगण यह सुनिश्चित करेंगे कि गरबा नृत्य पारम्परिक वेशभूषा मे हो साथ ही आयोजन के दौरान धार्मिक प्रस्तुति ही की जावे जिससे किसी की भावना आहत न हो।
6- गरबा स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था आयोजकगणो द्वारा ही की जावेगी ताकि आने वाले वाहनेां को सुव्यवस्थित तरह से पार्क कराया जा सके, जिससे आसपास से गुजरने वाले आम नागरिको को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो ।
7-प्रत्येक गरबा स्थल पर बाहर निकलने हेतु आकस्मिक निर्गम द्वार भी आयेाजकगणो ंद्वारा बनाया जावेगा।
8-गरबा आयेाजक अपनी क्षमता के अनुरूप स्क्यिोरिटी गार्ड एंव वालेंटियर्स भी तैनात करेंगें जिसकी सूची संबधित थाने को उपलब्ध करायेंगें ताकि उन्हे विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया जा सके।
9-गरबा आयोजन के दौरान प्रवेश हेतु महिला क्यू एंव पुरूष क्यू प्रथक-प्रथक बनाया जाना आयोजक सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
10-गरबा स्थल पर आयोजकगण इमेरजेन्सी लाईट एंव अग्निशमन यंत्र की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे ताकि आवश्यकता पडने पर तत्काल उसका उपयोग किया जा सके ।
11- गरबा स्थल के प्रवेश/निर्गम द्वार एवं कार्यक्रम स्थल तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानो पर सीसी टीव्ही कैमरा आवश्यक रूप से लगायंगे ।
12-गरबा आयोजन स्थल पर विद्युत साज-सज्जा के दौरान कटी-फटी केबलो का प्रयोग नही होना चाहिए, अच्छी केबलों का उपयोग किया जावे एवं सुनिश्चत करें कि बच्चों की पहुंच से दूर हो

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
हेलो नगर परिषद मैं रावण बोल रहा हूं..इस बार मेरी व्यवस्था कहां पर की गई है ?

हेलो नगर परिषद मैं रावण बोल रहा हूं..इस बार मेरी व्यवस्था कहां पर की गई है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d