• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 19, 2025
in ज्योतिष
0
आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा कला योग,सिद्ध योग और प्रदोष व्रत का सुंदर योग, भगवान शिव की कृपा से मेष,कन्या,मिथुन,सिंह,धनु, मकर और कुंभ राशियों के जातको को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, बिजनेस और करियर के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है।आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
————————————————————
*आज 19 सितंबर शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा 07:05 ए एम तक कर्क राशि में रहेगा। इसके बाद सिंह राशि में गोचर होगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:39 बजे तक और राहु काल सुबह 10:43 से दोपहर 12:15 अपराह्न तक रहेगा। आज शुक्र प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि व्रत भी रखा जाएगा। आज त्रयोदशी श्राद्ध तिथि सूर्योदय से दिन के 12 बजे तक 24 मिनट तक श्राद्ध करना चाहिए। इसके लिए घर की सफाई करें, गंगाजल और गौमूत्र छिड़कें। साथ ही दक्षिण दिशा में मुख करके तर्पण करें। घर के आंगन में रंगोली, महिलाएं शुद्ध पेटरों के लिए भोजन और श्रेष्ठ ब्राह्मणों को निमंत्रित कर भोजन टॉयलेट। पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर का अर्पण करें और पंचबली स्थापित करें। ब्राह्मण को भोजन के बाद दक्षिणा और सामग्री दान करनी होती है, जिसमें गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण आदि शामिल होते हैं। श्राद्ध में सफेद फूलों का उपयोग करें। दूध, गंगाजल, शहद, सफेद कपड़े, अभिजित पुजारी और तिल का विशेष महत्व है। आज के देवता भगवान शिव होंगे और चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। ऐसे में चंद्रमा शुक्र के साथ युति संबंध बनाएंगे जिससे आज के दिन कला योग का संयोग बनेगा। साथ ही आज के दिन सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे से द्विद्वाश योग बनाएंगे साथ ही आज के दिन मघा नक्षत्र के संयोग में सिद्धि योग भी बनेगा जिससे भगवान शिव और सिद्ध योग के प्रभाव से मेष,कन्या,मिथुन,सिंह,धनु, मकर और कुंभ राशियों के जातको को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, बिजनेस और करियर के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। धन के मामले में मुनाफे की स्थितियां बन सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। व्यापार में धीरे-धीरे सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और थोड़ा जोखिम उठाने से आपको बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वालों का दिन अनुकूल रहेगा और मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। नए निवेशों से लाभ मिलने के योग हैं और पारिवारिक माहौल सुखदायक बना रहेगा। वहीं वृश्चिक राशि वालों को नुकसान हो सकता है और मीन राशि को कानूनी उलझनों से सावधान रहना होगा। बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

*मेष* – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार भी आप पर बना रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति सतर्क रहें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: आय और खर्च में सही तालमेल बनाकर रखें, वरना आर्थिक स्थिति से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश भी करेंगे, ऐसे लोगों से संपर्क न रखें। जीवन में किसी तरह के अधूरेपन का एहसास रह सकता है।
करियर: इस समय किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। व्यवसाय के लिहाज से अभी ग्रह-नक्षत्र पक्ष में नहीं हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई भी डील करनी हो, तो बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद रखना ठीक नहीं है। नौकरी वाले लोगों को उनके उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव: परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बहुत ही बढ़िया बना रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
हेल्थ: पेट से संबंधित तकलीफ रहेगी, इसकी वजह असंतुलित खान-पान ही है। अपनी अस्त-व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 2*

*वृषभ* – पॉजिटिव: व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे। जगह बदलने से जुड़ी किसी भी योजना को सफल बनाने के लिए समय अच्छा है। आध्यात्म और धर्म-कर्म में रुचि आपके व्यवहार को बहुत ही सकारात्मक बनाएगी।
नेगेटिव: समय का पूरा ध्यान रखें और तय समय पर अपनी दिनचर्या से जुड़े कामों को पूरा करते जाएं। ध्यान रखें कि आपकी कड़वी बातें और गुस्सा आपकी योजनाओं पर पानी फेर सकता है। युवा लोग व्यर्थ की मौज-मस्ती में अपना समय खराब न करें।
करियर: इस समय व्यवसाय से जुड़ा कोई भी खास फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह-मशवरा कर लें। काम की जगह पर लोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनाकर रखें। ज्यादा टोकने की वजह से स्टाफ परेशान हो सकता है। ऑफिस के काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव: आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनी रहेगी।
हेल्थ: अपच और बदहजमी जैसी परेशानी महसूस होगी। संयमित खान-पान रखें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*

मिथुन – पॉजिटिव: प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित काम हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन से जुड़ी योजना बनेगी और घर की रखरखाव से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव: घर-परिवार से जुड़ी विपरीत परिस्थितियों का आपसी तालमेल से समाधान निकालने की जरूरत है। धैर्य और शांति बनाए रखें। इस समय मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति बनी रहेगी, लेकिन तनाव लेना इसका हल नहीं है, सही समय का इंतजार करें।
करियर: व्यवसाय से जुड़ी कोई नई गतिविधि शुरू होगी और आय के स्रोतों में भी बढ़ोतरी होगी। युवा वर्ग भी अपने करियर के प्रति सतर्क रहेंगे। पार्टनर से जुड़े व्यवसाय में मजबूती आएगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव: दांपत्य संबंध मिठास से भरे रहेंगे। परिवार के लोगों और दोस्तों से मिलना-जुलना बहुत ही सुखद रहेगा।
हेल्थ: गिरने से या गाड़ी द्वारा चोट लगने की आशंका है। कहीं भी जोखिम लेने से परहेज करें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6*

*कर्क* – पॉजिटिव: बाहरी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और पहचान भी मिलेगी। कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। इस समय निवेश से जुड़े कामों में भी पूरा ध्यान दें क्योंकि परिस्थितियां अच्छी हैं।
नेगेटिव: बहुत ज्यादा खर्चों की वजह से पैसों की दिक्कत रह सकती है। थोड़ा समझदारी से काम लें। ध्यान रखें कि क्रोध और जोश में आकर आपका कोई बना-बनाया काम खराब भी हो सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या की वजह से आपके अपने काम रुक सकते हैं।
करियर: अपने व्यावसायिक संपर्कों को और ज्यादा मजबूत करें। यह संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। इस समय किसी भी ऑफिस की यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं। सरकारी नौकरी वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण काम मिलने से खुशी रहेगी।
लव: पति-पत्नी के बीच सही तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
हेल्थ: एलर्जी और पेट से संबंधित दिक्कत रह सकती है। वर्तमान मौसम में खान-पान का परहेज रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: आपका सहज और उदार स्वभाव लोगों को अनायास ही आकर्षित करेगा। पेमेंट आदि मिलने से आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर होती जाएगी। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई से जुड़े कामों की ओर ध्यान लगाएंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव: किसी भी परिस्थिति में अपना व्यवहार खराब न होने दें। गुस्से और जिद में आकर संबंध खराब हो सकते हैं। आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी, इसलिए बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। यह समय किसी भी तरह की आवाजाही करने के लिए ठीक नहीं है।
करियर: व्यावसायिक बाजार में आपकी अच्छी पहचान की वजह से उचित ऑर्डर हासिल होंगे। आयात-निर्यात से जुड़ी गतिविधियों में फायदा रहेगा। नौकरी में अपने लक्ष्य और टारगेट को पाने के लिए अभी और ज्यादा कोशिशों की जरूरत है।
लव: घर का माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में शुद्धता रखना आवश्यक है।
हेल्थ: अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ अपने ऊपर न लें। थकान की वजह से सिर दर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4*

*कन्या* – पॉजिटिव: आज आपके प्रयासों से कोई रुका हुआ काम बन सकता है, जिससे आप बहुत ही सुकून और ऊर्जा महसूस करेंगे। राजनीतिक संबंधों से आपका जनसंपर्क दायरा और ज्यादा बढ़ेगा और भविष्य में यह संपर्क आपके काम भी आएंगे।
नेगेटिव: किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत करते समय अपने राज साझा न करें। जोखिम भरे कामों से भी दूर रहें क्योंकि नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। समय के अनुसार अपने स्वभाव में समझदारी लाना भी जरूरी है।
करियर: व्यावसायिक रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे, लेकिन रुपये-पैसे से जुड़ा लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतें। अभी आर्थिक स्थिति ज्यादा सुधरने वाली नहीं है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव: पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल की वजह से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
हेल्थ: प्रदूषण और संक्रमण से अपना बचाव रखें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2*

*तुला* – पॉजिटिव: ग्रह-नक्षत्र बहुत ही सकारात्मक बने हुए हैं। पैसों से जुड़े मामलों में जीत हासिल होगी और काम की योजनाएं भी सफल रहेंगी। कोई प्रॉपर्टी या पारिवारिक से जुड़ा रुका हुआ आपसी मामला भी हल होने से परिवार में सुकून रहेगा।
नेगेटिव: संतान के व्यवहार और संगति का भी ध्यान रखें। कभी-कभी आपको मन में कुछ उदासी और बेचैनी महसूस होगी। कुछ समय सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ भी जरूर बिताएं। बिना वजह के खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है, वरना बजट बिगड़ने की वजह से परेशान रहेंगे।
करियर: व्यापार में इस समय और ज्यादा प्रचार करने की जरूरत है। हालांकि काम करने के तरीके में बदलाव करके और नई तकनीक अपनाकर बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। स्टाफ और सहकर्मियों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें।
लव: पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी तरह का शक उत्पन्न हो सकता है।
हेल्थ: मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: निजी जीवन में सुख और चैन बढ़ेगा। अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता न करना आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। मुसीबत में फंसे किसी दोस्त की मदद करने से मन में खुशी रहेगी।
नेगेटिव: कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज टाल दें, आप किसी उलझन में बुरी तरह फंस जाएंगे। अपने बजट से ज्यादा खर्चा होना आपको तनाव दे सकता है। व्यर्थ के कामों में समय खराब न करके अपनी व्यक्तिगत दिनचर्या को प्राथमिकता दें।
करियर: व्यवसाय में अगर नए काम की शुरुआत की है, तो उसमें लाभ के अवसर मिलने शुरू होने वाले हैं, हालांकि वह मन मुताबिक नहीं होंगे। दूर-दराज की पार्टियों से कुछ नुकसान होने की आशंका है, इनसे संबंधित कोई नजदीकी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
लव: जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा और आपसी संबंधों में मिठास बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में पड़कर अपने करियर से खिलवाड़ न करें।
हेल्थ: तनाव और चिंता को हावी न होने दें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। मेडिटेशन में कुछ समय जरूर बिताएं।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

*धनु* – पॉजिटिव: भावुकता के बजाय अपनी बुद्धि और चतुराई से काम निकालने की कोशिश करें। इससे आप बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने से खुशी का भाव रहेगा। कलात्मक गतिविधियों और कामों में भी व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव: घर में बदलाव से जुड़ी कुछ प्लानिंग चल रही है, तो जल्दबाजी न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा करें और अपने बजट का भी ध्यान रखें। भाइयों और नजदीकी रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह का मनमुटाव की स्थिति न बनने दें।
करियर: आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यवसाय में बदलाव से जुड़ी जो योजनाएं बनी हैं, उन पर पूरा ध्यान दें, यह बदलाव आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। ऑफिस में कोई समस्या आने पर उच्च अधिकारियों की मदद जरूर लें।
लव: पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और शादी के लिए भी विचार-विमर्श होगा।
हेल्थ: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनका सही इलाज लेना जरूरी है। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*मकर* – पॉजिटिव: ग्रह-नक्षत्र अच्छे बने हुए हैं। अपने काम सोच-समझकर और शांतिपूर्ण तरीके से पूरे करने से जरूर कामयाबी मिलेगी। सकारात्मक सोच वाले लोगों से मेलजोल रखना आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाएगा।
नेगेटिव: किसी भी समस्या को आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करें। आज छोटी-छोटी समस्याएं बनी रहेंगी, जिसकी वजह से व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। लेन-देन करते समय लापरवाही न करें, वरना कोई गलती हो सकती है।
करियर: व्यावसायिक काम करने के तरीके में सुधार आएगा। आय की स्थिति बेहतर होगी। कर्मचारियों और सहयोगियों का भी उचित योगदान काम की जगह की व्यवस्था को बेहतरीन बनाकर रखेगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
लव: पारिवारिक छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे संबंध बेहतरीन रहेंगे। लव पार्टनर को कोई उपहार जरूर दें।
हेल्थ: वर्तमान नकारात्मक माहौल की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7*

*कुंभ* – पॉजिटिव: आपको अपनी मेहनत के अनुसार सही परिणाम मिलने वाले हैं। पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटों का भी समाधान मिलेगा। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छी ग्रह-स्थिति बनी हुई है, जल्दी ही कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव: कोई भी फैसला तुरंत लें और उस पर काम करें, क्योंकि ज्यादा सोच-विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। अपनी योजनाओं को किसी के साथ भी साझा न करके गुप्त रखें, तो ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे।
करियर: काम की जगह पर किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक रह सकता है। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद काम पूरे करने की कोशिश करें। आपको अपनी योग्यता के अनुसार सही परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी।
लव: परिवार के सदस्य साथ मिलकर शॉपिंग और घूमने-फिरने का भी मजा उठाएंगे। लव पार्टनर को कुछ उपहार जरूर दें।
हेल्थ: जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और थायराइड है, वे लोग लापरवाही न बरतें। वर्तमान मौसम की वजह से इस तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

*मीन* – पॉजिटिव: किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाने का मौका मिलेगा और महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होगी और भविष्य से जुड़ी भी योजनाएं बनेंगी। कोई रुका हुआ काम भी पूरा करने के लिए आज का समय बहुत ही अच्छा है।
नेगेटिव: दूसरों की बातों पर विश्वास करने के बजाय पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह सोच-समझ लें। कोई अशुभ सूचना मिलने की वजह से मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका का डर रहेगा। अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें।
करियर: व्यवसाय में दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्क बढ़ाएं, फायदा होगा। इस समय किसी भी तरह का जोखिम न लें, वरना किसी कानूनी उलझन में फंस सकते हैं। ऑफिस की मीटिंग में सावधानी रखें।
लव: पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा से भरे रहेंगे।
हेल्थ: गैस और बादी वाली चीजों का सेवन न करें, इससे जोड़ों के दर्द आदि से राहत मिलेगी। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*शैक्षणिक संस्थाओं के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर मंडला पुलिस के द्वारा लक्षित कार्यवाही लगातार जारी*

*शैक्षणिक संस्थाओं के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर मंडला पुलिस के द्वारा लक्षित कार्यवाही लगातार जारी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d