बरही नगर के विजयनाथ धाम शिव मंदिर प्रांगण में पहलीबार 16 सितंबर दिन बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विशाल कुश्ती का आयोजन किया गया। जहां आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग कुश्ती देखने पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के महामंत्री मोहित बीतू शर्मा के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक वर्मा समाजसेवी अमित ताम्रकार एवं कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जबलपुर जिला अध्यक्ष शोभा उपाध्याय के मौजूदगी में हनुमान जी के चित्रण पर फूल माला अर्पण उपरांत कुश्ती प्रारंभ हुई। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश जबलपुर सागर दमोह कटनी के पुरुष पहलवान पहुंचे थे वहीं हरियाणा से महिला पहलवान भी कुश्ती मैदान में अपना दमखम दिखाई विजेता पहलवान को साल श्री फल एवं शील्ड नगद रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुश्ती देखने हजारों की संख्या में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों में भारी उत्साह का माहौल था
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


