कालापीपल(बब्लू जायसवाल)नगर परिषद पानखेड़ी में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को पंचमुखी चौराहे से लेकर रेल्वे स्टेशन तक स्वच्छता अभियान चलाया गया, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल और सीएमओ बद्रीलाल पुरबिया के नेतृत्व
में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने सफाई अभियान में भाग लिया, कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने दिलाई,उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की,उन्होंने बताया कि मोदी एक साधारण परिवार से आते हैं,वे चाय विक्रेता से लेकर आरएसएस प्रचारक और मुख्यमंत्री होते हुए देश के प्रधानमंत्री बने,सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा,इस दौरान नगर भर में रक्तदान,स्वास्थ्य परीक्षण और स्वच्छता अभियान जैसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है,साथ ही प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के जन्मोत्सव सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालापीपल में विशाल रक्तदान शिविर में विधायक एवं कई जनप्रतिनिधि ने रक्तदान किया और मरीजों को फल वितरण किए,इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को सीएमओ यशवंत परमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इनका कहना है..!
नगर परिषद द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है,इस दौरान नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिसमें
स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आमजन, जनप्रतिनिधि,सामाजिक संगठन व नगर परिषद के कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे..!
∆ सीएमओ बद्रीलाल पुरबिया”नगर परिषद पानखेड़ी”


