गुरसहायगंज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) युवा मोर्चा के तहशील मिडिया प्रभारी संजीव प्रजापति को घोषित किया गया और फूल माला डालकर सम्मान स्वागत किया गया जहाँ किसानो की समस्या को लेकर नगर में बैठक जीटी रोड तिराहे पर संपन्न हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। और उसी मौके पर तालग्राम के गाँव कुशलपुर्वा निवासी संजीव प्रजापति को सह तहशील मीडिया प्रभारी घोषित किया गया। और फूल माला डालकर स्वागत किया गया भाकियू (स्वराज) युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बैठक में कहा कि इस समय किसान खाद की समस्या से काफ़ी जूझ रहा है। जिससे सरकारी भवन के चक्कर लगा रहे हैं सरकार को किसानों की समस्याओं पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाए। अगर किसानो को खाद की पर्याप्त उपलब्धता न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


