• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

डेढ़ लाख की भैंस आधे दाम में

by Manish Gautam Chiefeditor
September 14, 2025
in कटनी
0
डेढ़ लाख की भैंस आधे दाम में
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

राज्‍य शासन की मुख्यमंत्री डेरी प्लस योजना में मिल रही है 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मुर्रा भैंसें

कटनी  पशुपालकों और आम नागरिकों के लिए स्व-रोज़गार का बड़ा अवसर उपलब्ध कराने एवं प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढाने के उद्देश्‍य से राज्‍य शासन द्वारा मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना क्रियान्वित की जा रही है।

 

सब्सिडी पर मुर्रा नस्ल की भैंस 

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भारत में सर्वाधिक दूध उत्पादन वाली मुर्रा नस्ल की दो भैंसें प्रदान की जाती हैं, जो पशुपालकों में अत्यधिक लोकप्रिय नस्ल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दो मुर्रा भैंसों से रोज़ाना 18 से 20 लीटर तक दूध मिल सकता है, जिससे प्रतिदिन अच्छी आय हो सकती है। खास बात यह है कि राज्‍य शासन इन भैंसों की कुल लागत का सामान्य वर्ग के पशुपालक के लिए 50 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पशुपालकों के लिए 75 प्रतिशत हिस्सा स्वयं वहन करती है। इससे आम नागरिकों को बहुत कम लागत में डेयरी व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलता है।

 

उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी डॉ आर के सोनी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सामान्य वर्ग से है, तो उसे पूर्ण रूप से भरे आवेदन के साथ 1 लाख 47 हजार 500 रूपये एवं अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को 73 हजार 700 रूपये बैंक ड्राफ्ट के द्वारा जमा करने होंगे। शेष राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में वहन की जाएगी।

 

हितग्राही ले सकेंगे पसंद की भैंस

आवेदन स्वीकृत होने के उपरान्त पशुपालक विभागीय प्रतिनिधि के साथ स्वयं हरियाणा पंजाब या उत्तर प्रदेश जाकर अपनी पसंद की भैंस का चयन कर क्रय करेंगे। भ्रमण हेतु योजना में राशि का प्रावधान है।

 

बिना किसान हुए भी उठा सकते हैं योजना का लाभ

इस योजना की एक और बड़ी विशेषता यह है कि इसका लाभ केवल किसान ही नहीं, बल्कि कोई भी आम नागरिक जो की मध्‍यप्रदेश का नागरिक हो, 21 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग का हो योजना का लाभ उठा सकता है। आवेदन के लिए व्यक्ति को अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय जाना होगा, जहां योजना से संबंधित फॉर्म भर सकते हैं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*”पितृपक्ष के दौरान वृद्धा आश्रम में खाद्य सामग्री वितरण का आयोजन”*

*"पितृपक्ष के दौरान वृद्धा आश्रम में खाद्य सामग्री वितरण का आयोजन"*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.