कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल थाना क्षेत्र 12 ओर 13 सितंबर की दरमियानी रात कालापीपल पुलिस ने थाना क्षेत्र में कांबिंग गश्त की,इस सघन कार्यवाही के अंतर्गत जिलेभर में पुलिस टीमों द्वारा संगठित रूप से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यवाही की,अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 11 स्थाई वारंट और 13 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े, 9 गुंडों और 12 हिस्ट्री शीटर को चेक किया,साथ ही रात में पुलिस ने
रात में होटल लॉज की चेकिंग की ओर निगरानी बदमाशों की सघन जांच की गई,पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया गया,अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा,पुलिस ने स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार कांबिंग गश्त के दौरान थाना पुलिस ने 11 स्थाई वारंट और 13 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े,09 गुंडों और 12 हिस्ट्री शीटर को चेक किया रात में होटल लाज की चेकिंग की गईं,कालापीपल पुलिस लगातार गुंडे बदमाशों को पकड़ रही है,गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


