*आज आदित्य योग, शशि योग, सुनफा योग, सिद्धि योग और गजकेसरी योग का अद्भुत संजोग एवं शुभ प्रभाव से वृषभ, मिथुन, मकर, मीन और कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————–
*आज 14 सितंबर रविवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कि 03:06 ए एम, सितम्बर 15 तक जारी रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज सूर्य देव सिंह राशि में वहीं चंद्रमा 08:03 पी एम तक वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:41 तक और राहुकाल शाम 04:55 से 06:27 बजे शाम तक रहेगा। आज जीवित्पुत्रिका व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी के साथ अष्टमी श्राद्ध उन मृतक सदस्यों के लिए किया जाता है जिनकी मृत्यु अष्टमी तिथि पर हुई हो। शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष दोनों की अष्टमी तिथि पर श्राद्ध किया जा सकता है। पितृ पक्ष में पार्वण श्राद्ध के लिए कुतुप और रौहिण मुहूर्त शुभ माने जाते हैं। श्राद्ध के अनुष्ठान अपराह्न काल तक पूरे कर लेने चाहिए और अंत में तर्पण किया जाता है, जिससे पितरों को शांति और तृप्ति मिलती है। आज श्राद्ध तिथि पर सूर्योदय से दिन के 12 बजकर 24 मिनट तक श्राद्ध करना चाहिए। इसके लिए घर की सफाई करें, गंगाजल और गौमूत्र छिड़कें। साथ ही दक्षिण दिशा में मुंह रखकर तर्पण करें। घर के आंगन में रंगोली बनाएं, महिलाएं शुद्ध होकर पितरों के लिए भोजन बनाएं और श्रेष्ठ ब्राह्मण को निमंत्रित कर भोजन कराएं। पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर अर्पण करें और पंचबलि निकालें। ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद दक्षिणा और सामग्री दान करें, जिसमें गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण आदि शामिल हैं। श्राद्ध में सफेद फूलों का उपयोग करें। दूध, गंगाजल, शहद, सफेद कपड़े, अभिजित मुहूर्त और तिल का विशेष महत्व है। आज चंद्रमा का गोचर वृषभ उपरांत मिथुन राशि में होगा। ऐसे में दिन भर शशि योग और सुनफा योग प्रभावी रहेगा जबकि आज शाम में चंद्रमा के मिथुन राशि में आने से गजकेसरी योग बनेगा। और इस पर आज के दिन शुक्र का गोचर भी होगा और शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। और आज सूर्य के स्वराशि में होने से आदित्य योग भी प्रभावी होगा। इतना ही नहीं आज के दिन मृगशिरा नक्षत्र के संयोग में सिद्धि योग का भी संयोग बनेगा ऐसे में आज का दिन भगवान सूर्य और आदित्य योग के संयोग से वृषभ, मिथुन, मकर, मीन और कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में अच्छा मुनाफा कमाएंगे और धन लाभ की मजबूत स्थितियां बनेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ होगा और उत्तम संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और कार्यस्थल पर सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। व्यापार में योजनाएं आगे बढ़ेंगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला- जुला असर रहेगा।*
*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*
*मेष* – पॉजिटिव – किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके भाग्य से संबंधित कोई नया रास्ता खोल सकती है। किसी करीबी संबंधी की शादी तय हो जाने जैसी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे खुशी रहेगी। कोई पारिवारिक यात्रा से संबंधित कार्यक्रम भी बनेगा।
नेगेटिव – भाई या किसी करीबी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। गुस्से और जोश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें।
करियर – साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी लापरवाही की वजह से आपसी संबंधों में मतभेद पैदा हो सकते हैं। ऑफिस में भी अपने छोटे कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा रोक-टोक और ज्यादा अनुशासन बनाए रखना उनकी काम करने की क्षमता को प्रभावित करेगा।
लव – परिवार में शांति बनाए रखने में आपसी तालमेल जरूरी है। पति-पत्नी का छोटी-छोटी बातों में उलझना सही नहीं है।
स्वास्थ्य – शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें तथा बेकार की बातों से खुद को दूर रखें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3*
*वृषभ* – पॉजिटिव – ग्रहों की स्थिति आपके लिए बेहतरीन उपलब्धि ला रही है। आज आप कोई बड़ा फैसला लेंगे और अपनी योग्यता द्वारा मुश्किल काम को भी आसान बना लेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी खास मुद्दे को लेकर गहन विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव – जिम्मेदारियां ज्यादा होने की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी, इसलिए तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी न होने दें। बच्चों की समस्याओं को समझें और उनका समाधान करने में अपना योगदान जरूर दें। खर्चे बने रहेंगे।
करियर – व्यावसायिक परिस्थितियां अनुकूल हैं, लेकिन बाहरी व्यक्तियों का अपने काम की जगह पर दखल न होने दें। सरकारी ऑर्डर पूरा करने के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। जाँच होने की आशंका है। अगर कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो आज मिल सकती है।
लव – किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ खबर मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य – आपका व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। जोखिम भरे कामों से खुद को दूर रखें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8*
*मिथुन* – पॉजिटिव – अपने परिवार को प्राथमिकता देना जरूरी है। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में परिवार के लोगों का आपको सही सहयोग रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय बिताना घर के माहौल को और अधिक खुशनुमा बनाएगा।
नेगेटिव – निजी व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। नकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ मेल-जोल रखना आपकी भी मानहानि का कारण बनेगा। बेहतर होगा कि अपने कामों से ही मतलब रखें। अपनी गतिविधियों में दूसरों का दखल न होने दें।
करियर – व्यवसाय में अगर किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे जल्दी ही लागू करें, आपको सफलता मिलेगी। लेन-देन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें वरना कुछ नुकसान हो सकता है। सरकारी गतिविधियां सही ढंग से चलती रहेंगी।
लव – दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। नहीं तो पारिवारिक समस्या उठ सकती है।
स्वास्थ्य – पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी में सुधार आएगा तथा आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*
*कर्क* – पॉजिटिव – निवेश से संबंधित कामों के लिए आज समय बहुत ही अच्छा है। इसलिए इन कामों में खास तौर पर अपना ध्यान केंद्रित करें। पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह भी परिवार पर बना रहेगा।
नेगेटिव – किसी महँगी चीज की खरीदारी को लेकर जल्दबाजी न करें। उस पर सही विचार-विमर्श करना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। महिलाएं अपने सम्मान को लेकर खास तौर पर जागरूक रहें। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
करियर – शुरुआत में आपके अधिकतर काम सही ढंग से बनते जाएंगे, लेकिन दोपहर बाद ग्रहों की स्थितियां कुछ विपरीत हो रही हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। नौकरी में भी काम से संबंधित किसी बात को लेकर दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
लव – पति-पत्नी के तालमेल से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा तथा प्रेम संबंध भी गहरे होंगे।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम हावी हो सकते हैं। अपनी इस समस्या को लापरवाही में न लें। आयुर्वेदिक इलाज लेना सही रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 6*
*सिंह* – पॉजिटिव – कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे तथा संपर्क भी बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व भी संतुलित और सकारात्मक बनेगा। आज कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल जाने से पैसों की स्थिति में भी काफी हद तक सुधार आएगा। खरीदारी का भी प्लान बन सकता है।
नेगेटिव – भावनाओं में बहकर किसी के साथ भी कोई वादा न करें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना धन और समय का नुकसान ही है। सरकारी कामों को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें, जुर्माना आदि लग सकता है।
करियर – व्यवसाय में फिलहाल किसी नई योजना को स्थगित ही रखें, क्योंकि कुछ न कुछ रुकावट और चुनौतियां बनी रहेंगी। कोई भी लेन-देन करते समय पक्के बिल का इस्तेमाल करें। कोई सरकारी दौरे पर जाने का विचार बन सकता है।
लव – पारिवारिक गतिविधियों में अपना सही योगदान देने से घर की व्यवस्था सही बनी रहेगी। संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सिर्फ ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकते हैं।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3*
*कन्या* – पॉजिटिव – परिवार पर वरिष्ठ लोगों का स्नेह और सहयोग बना रहेगा। पिछले कुछ समय से आप जिस काम को लेकर बहुत मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। घर में धार्मिक आयोजन से संबंधित योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव – कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थ की भावना आने से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं। घर के बड़े-बुजुर्गों की देखभाल करना भी आपका दायित्व है।
करियर – पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया द्वारा व्यवसाय से संबंधित कुछ खास जानकारियां मिलेंगी। मार्केटिंग के कामों में अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। अच्छा फायदा भी मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सहज व्यवहार रखें और समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा करें।
लव – युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदलेगी। व्यावसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें।
स्वास्थ्य – तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। सकारात्मक रहने का प्रयास करें तथा योग जरूर करें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8*
*तुला* – पॉजिटिव – अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ साझा करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से करने पर उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ खबर भी प्राप्त हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह आप पर बना रहेगा।
नेगेटिव – सावधान रहने की भी जरूरत है क्योंकि आपके राजनीतिक अथवा सामाजिक रुतबे का गलत फायदा कोई दूसरा व्यक्ति उठा सकता है, जिसकी वजह से आपकी मानहानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न करें।
करियर – व्यवसाय में मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के बीच सही तालमेल बनाकर रखें। मीडिया तथा मार्केटिंग से संबंधित कामों को फिलहाल स्थगित करना सही है, क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी और आर्थिक रूप से भी सही रहेगी।
लव – वैवाहिक संबंधों में आपसी तालमेल का कुछ अभाव रहेगा। प्रेम संबंध में आपको धोखा मिल सकता है, थोड़ा सावधान रहें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बहुत ज्यादा थकान और तनाव का प्रभाव आपकी काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
*भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 8*
*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आज बाहरी गतिविधियों में मन मुताबिक तरीके से समय बीतेगा। घर परिवार से संबंधित सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च करके खुशी ही मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे शांति और सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव – समय अच्छा है, तो इसका सही इस्तेमाल करना भी जरूरी है। काम का अतिरिक्त दबाव होने की वजह से आपको अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रह सकती है। धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है। खुद को अपने कामों में व्यस्त रखने से आप बेकार की गतिविधियों पर ध्यान देने से बच जाएंगे।
करियर – दूसरे कामों में व्यस्तता की वजह से काम की जगह पर समय देना मुश्किल होगा, लेकिन फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से काम सही ढंग से चलते रहेंगे। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई काम भी हल हो जाएगा।
लव – दांपत्य संबंधों में सही तालमेल और प्रेम व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य – वर्तमान मौसम की वजह से थकान और बुखार जैसी फीलिंग रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8*
*धनु* – पॉजिटिव – प्रॉपर्टी से संबंधित खरीद-फरोख्त की कार्यवाही चल रही है, तो आज उसका कोई सही परिणाम सामने आ सकता है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करके आपको खुशी हासिल होगी। प्रोफेशनल पढ़ाई में पढ़ रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – अपने आस-पास के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। धन के निवेश से संबंधित फैसले में भी इस दौरान काफी सोच-विचार और जाँच-पड़ताल कर लेने की जरूरत है। परिवार के लोगों के साथ विचार-विमर्श करने से समाधान मिलेंगे।
करियर – मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से व्यवसाय से संबंधित अच्छी जानकारियां हासिल करना जरूरी है। किसी भी नए काम को शुरू करने में यह जानकारियां सहायक साबित होंगी। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न उलझें।
लव – पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी।
स्वास्थ्य – इंफेक्शन और थकान जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8*
*मकर* – पॉजिटिव – किसी खास काम के प्रति चल रहे प्रयासों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे, लेकिन अपने उसूलों और आदर्शों के साथ आप किसी भी तरह का समझौता नहीं करें। इससे समाज में सही सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सक्षम होंगे।
नेगेटिव – किसी को कर्ज देने से संबंधित फैसला लेने वाले हैं, तो उसे टालने में ही भलाई है। कुछ विरोधी आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकते हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। दूसरों पर विश्वास करने की अपेक्षा अपनी काम करने की क्षमता व योग्यता से फैसला लेना ज्यादा सही रहेगा।
करियर – व्यावसायिक कामों में कुछ उलझनें आएंगी, लेकिन आप समस्याओं से छुटकारा पाने का रास्ता भी ढूँढ ही लेंगे। व्यवसाय से संबंधित सरकारी मामलों को समय रहते सुलझाना जरूरी है। आपकी आर्थिक स्थिति को कोई भी खतरा नहीं है। नौकरी में काम के बोझ से संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी।
लव – दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य – थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच आराम लेना भी बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6*
*कुंभ* – पॉजिटिव – समय अनुकूल है, लेकिन उसका सही इस्तेमाल करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। आज अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कुछ समय पढ़ने-लिखने के लिए भी निकालने से आपको कई खास जानकारियां मिलेंगी।
नेगेटिव – मित्रों या करीबी रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनजान भी न रहें। पीठ पीछे आपको कोई नुकसान पहुँचा सकता है। समाज में बदनामी की भी आशंका है। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को किसी के सामने भी जाहिर न करें।
करियर – व्यवसाय में किसी नए काम की योजना की शुरुआत होगी और कामयाबी भी मिलेगी। जोखिम भरे कामों में रुचि न लें, वरना आप नुकसान की स्थिति में रहेंगे और मानहानि भी संभव है। नौकरी में किसी तरह के स्थान परिवर्तन या तबादले की स्थिति बन रही है।
लव – पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपसी तालमेल और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य – आराम और व्यायाम दोनों को दिनचर्या में शामिल करें। थकान की वजह से सर्वाइकल और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ेगी।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6*
*मीन* – पॉजिटिव – आज कोई भी फैसला लेना हो, तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने मन की आवाज पर ज्यादा भरोसा करें। इससे आपके काम जरूर ही बनेंगे। अगर आप अपने व्यवसाय की जगह के पास घर से संबंधित प्रॉपर्टी देख रहे हैं, तो इस पर गंभीरता से विचार करें। यह प्रॉपर्टी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
नेगेटिव – अपनी काम करने की क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। दूसरों के सुझाव आपके लिए गलत भी हो सकते हैं। शेयर्स, सट्टा जैसे जोखिम भरे कामों से दूर रहें। इस समय बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों के प्रति आकर्षित रहेंगे।
करियर – काम की जगह पर कर्मचारियों की गतिविधियों पर गहरी नजर रखें। इस समय अपने काम पर बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। करीबी मित्रों के साथ कोई मिलन जैसा कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य – त्वचा से संबंधित एलर्जी हो सकती है। परंपरागत तरीके के इलाज को विशेष महत्व दें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7*


