मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस आरक्षक के 7500 पदों के लिए “आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2025” का विज्ञापन दिनांक 14/09/2025 को प्रकाशित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथि 15/09/2025 से 29/09/2025 तक निर्धारित है और परीक्षा का आयोजन दिनांक 30/10/2025 से प्रदेश के संभावित 11 शहरों में किया जाएगा। परीक्षा की नियमपुस्तिका दिनांक 13/09/2025 को मंडल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर प्रदर्शित की गई है।

https://x.com/DGP_MP/status/1966846501101220287?t=5dQTqVzUUKfvo4xapNAaNA&s=19


