• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

1.14 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व संग्रह

by Manish Gautam Chiefeditor
September 13, 2025
in कटनी
0
1.14 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व संग्रह
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

करदाताओं ने समुचित व्यवस्थाओं के बीच बकाया करों को जमा कर लिया लोक अदालत की विशेष छूट का लाभ

 

महापौर श्रीमती सूरी ने शिविर स्थलों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

समाचार लिखे जाने तकलगभग 1.14 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व संग्रह

 

कटनी। नगर निगम द्वारा शनिवार को आयोजित लोक अदालत के दौरान शत-प्रतिशत राजस्व वसूली हेतु शुक्रवार देर रात तक व्यापक तैयारियां पूर्ण की जाकर शनिवार प्रातः 10:30 बजे से नगर के पांच स्थलों में नेशनल लोक अदालत शिविरों का आयोजन कर शासन निर्देशानुसार छूट का लाभ करदाताओं को प्रदान किया गया।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर शिविर स्थलों पर करदाताओं की सुविधा हेतु  पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था सहित पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गई थी। निगम के  राजस्व अमले द्वारा भी लगातार करदाताओं को मिलने वाली छूट की जानकारी प्रदान कर बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा  लोक अदालत शिविरों क्रमशः नगर निगम कार्यालय, सुभाष चौक, जोन कार्यालय खिरहनी फाटक का औचक निरीक्षण कर वसूली की जानकारी से अवगत होते हुए अधिकारियों को नागरिकों की सुविधाओं को चाक चौबंध रखकर, बकाया करों को जमा कराने की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महापौर ने शिविर स्थलों पर अपना बकाया कर जमा करने पहुंचे करदाताओं से संवाद भी किया।

 नगर निगम द्वारा आयोजित लोक अदालत शिविरों में करदाताओं ने भी समुचित व्यवस्थाओं के बीच अपने बकाया करों का भुगतान कर मिलने वाली विशेष छूट का भरपूर लाभ उठाया।

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा दी गई जानकारी अनुसार समाचार लिखे जाने शाम 6 बजे तक 1126 से भी अधिक रसीद काटी जाकर लगभग 1 करोड़ 14 लाख 37 हजार 275 रुपए का राजस्व संग्रह किया जा चुका है। राजस्व वसूली के ये आंकड़े अभी अनन्तिम है। बड़े बकायादारों को बकाया करों की राशि जमा कर छूट के सुनहरे अवसर का लाभ प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मानसिक परीक्षणों के छलावे तले सत्य की हत्या : राष्ट्रभक्त कर्मचारी इंदु भूषण बाली की व्यथा

मानसिक परीक्षणों के छलावे तले सत्य की हत्या : राष्ट्रभक्त कर्मचारी इंदु भूषण बाली की व्यथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d