• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज का राशिफल जानें 13 सितंबर को आपकी राशि क्या कहती है” वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन खास, जानें अपना राशिफल”

by Manish Gautam Chiefeditor
September 13, 2025
in ज्योतिष
0
आज का राशिफल जानें 13 सितंबर को आपकी राशि क्या कहती है”  वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन खास, जानें अपना राशिफल”

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 60?

0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज मंगल का गोचर तुला राशि में और ऐसे में मंगल की दृष्टि चंद्रमा और शनि पर भी होगी साथ ही सर्वार्थ सिद्धि, रवियोग एवं त्रिपुष्कर योग का भी संयोग का लाभ वृषभ, मिथुन, मीन, कर्क, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशियों को मिलेगा। व्यापार और नौकरी में खूब लाभ दिलाएंगे। पदोन्नति के अवसर आने वाले समय में प्राप्त हो सकते हैं और व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ कमाएंगे।आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
——————————————————-
*आज 13 सितंबर शनिवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की‌ षष्ठी तिथि है, जो कि 07:23 ए एम तक जारी रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। सूर्य देव सिंह राशि में वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 से दोपहर 12:42 बजे तक रहेगा और राहुकाल सुबह 09:11 से 10:44 बजे सुबह तक रहेगा।भद्रा की काली छाया सुबह 07:23 से शाम 06:11 बजे तक रहेगी आज सप्तमी श्राद्ध उन मृतक सदस्यों के लिए किया जाता है जिनकी मृत्यु सप्तमी तिथि पर हुई हो। शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष दोनों की सप्तमी तिथि पर श्राद्ध किया जा सकता है। पितृ पक्ष में पार्वण श्राद्ध के लिए कुतुप और रौहिण मुहूर्त शुभ माने जाते हैं। श्राद्ध के अनुष्ठान अपराह्न काल तक पूरे कर लेने चाहिए और अंत में तर्पण किया जाता है, जिससे पितरों को शांति और तृप्ति मिलती है। आज शनिवार के दिन कई बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं का सूत्रपात होने जा रहा है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात अपनी उच्च राशि वृषभ में होगा। और दिन के देवता शनि महाराज से शनि तीसरे भाव में रहेंगे जबकि आज मंगल का गोचर तुला राशि में होगा और ऐसे में मंगल की दृष्टि चंद्रमा और शनि पर भी होगी। साथ ही आज के दिन रोहिणी पश्चात मृगशिरा नक्षत्र का भी संयोग बनेगा जिसमें आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि, रवियोग एवं त्रिपुष्कर योग का भी संयोग बनेगा। इन सबके साथ कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं जिससे शनि महाराज की कृपा का लाभ वृषभ, मिथुन, मीन, कर्क, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशियों को मिलेगा। व्यापार और नौकरी में खूब लाभ दिलाएंगे। पदोन्नति के अवसर आने वाले समय में प्राप्त हो सकते हैं और व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ कमाएंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

*मेष* – पॉजिटिव – घर-परिवार में कुछ योजनाओं पर बातचीत होगी और अच्छा हल भी निकलेगा। आप अपनी मेहनत और परिश्रम से वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपने इच्छा की है। बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद इस समय आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रहेगी। आपके प्रयास सफल होंगे और आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे।
नेगेटिव – किसी नए काम को लेकर ज्यादा सोचने से कुछ अवसर हाथ से निकल सकते हैं। बेहतर होगा कि तुरंत फैसला लेने की कोशिश करें। अगर विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में कोई समस्या हो, तो वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। अपने निर्णय पर डटे रहना भी जरूरी होगा।
करियर – व्यवसाय में कुछ मुश्किलें रहेंगी। लेकिन अपनी काम करने की प्रणाली में बदलाव लाने से स्थिति में सुधार आएगा। आपका व्यावसायिक नजरिया आपकी तरक्की में सहायक होगा। नौकरी में अपने अधिकारियों के साथ किसी भी बात पर उलझने के बजाय शांति बनाए रखें। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएं।
लव – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहना ही उचित है। परिवार में सभी सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य – कभी-कभी आपकी परेशान मानसिक स्थिति का नकारात्मक असर आपके काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम जरूर करें। यह आपको मानसिक शांति और ऊर्जा देगा।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव – कुछ रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं, इसलिए एकाग्रता से उन पर काम करें। इस समय ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। आप जो भी फैसला लेंगे या काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आप हर चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
नेगेटिव – बेकार की गतिविधियों में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। नकारात्मक सोच वाले लोगों के कारण आपकी मानहानि और अपमान हो सकता है। विद्यार्थी सोशल मीडिया और व्यर्थ के कामों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाएं। फिजूलखर्ची से बचें और समझदारी से धन का उपयोग करें।
करियर – कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। लेकिन कहीं भी निवेश संबंधी फैसला लेने से पहले उस पर ठीक से सोच-विचार जरूर करें। व्यवसाय में अगर कुछ नया करने या विस्तार की योजना बन रही है, तो उस पर विशेष रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखें। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
लव – घर-परिवार में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल बना रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। अपने रिश्ते में ईमानदारी और विश्वास बनाए रखें।
स्वास्थ्य – पैरों और घुटनों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। गैस बनाने वाली चीजों का सेवन न करें। अपने खान-पान का ध्यान रखें। हल्का व्यायाम करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 7*

*मिथुन* – पॉजिटिव – आज आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि आपकी कोई खास समस्या हल होने वाली है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी जानकारी हासिल करने में रुचि बनी रहेगी। आप अपने निजी और मनपसंद कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। यह दिन आपके लिए प्रेरणादायक साबित होगा।
नेगेटिव – नकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ मेलजोल रखते समय सावधान रहें और अपने आत्मविश्वास के प्रति जागरूक रहें। क्योंकि इसका असर आपके सामाजिक और पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से कुछ महत्वपूर्ण काम स्थगित भी करने पड़ सकते हैं।
करियर – आज काम की जगह पर कोई नई गतिविधि करने के बजाय मौजूदा स्थिति पर ही ध्यान दें। क्योंकि अभी कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी काम के लिए आज यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने काम पर ध्यान दें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।
लव – वैवाहिक संबंध में छोटी-छोटी बातों पर आरोप-प्रत्यारोप करना ठीक नहीं है। ध्यान रखें कि इसका नकारात्मक असर पारिवारिक व्यवस्था पर न पड़े। आपसी समझ और बातचीत से रिश्ते को मजबूत बनाएं।
स्वास्थ्य – मौजूदा माहौल की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4*

*कर्क* – पॉजिटिव – विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा होगा। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज आपकी सच्चाई उनके सामने साबित होगी। इससे रिश्ते फिर से मधुर हो जाएंगे। आपके प्रयास सफल होंगे और आपको समाज में सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव – छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो जाना या गुस्सा करना उचित नहीं है। कोई भी समस्या आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना सही रहेगा। आज किसी से भी कोई वादा न करें, क्योंकि उसे निभाना मुश्किल हो सकता है। आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा।
करियर – व्यवसाय में सहकर्मियों और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। लेकिन अपनी काम करने की योजना में कुछ बदलाव लाना भी जरूरी है। प्रॉपर्टी और वाहन से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
लव – परिवार में अनुशासन बनाए रखना आपका दायित्व है। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। अपने रिश्ते में ईमानदारी और विश्वास बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा व्यस्तता की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रह सकती है। हल्का व्यायाम और आराम आपको बेहतर महसूस कराएंगे।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6*

*सिंह* – पॉजिटिव – बुजुर्गों का मान-सम्मान और आदर बनाए रखें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे जरूर निभाएं। इससे आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे।
नेगेटिव – कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ लोगों को परेशानी भी हो जाती है। अपने स्वभाव और विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करके अपने करियर संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। समय का सही उपयोग करना जरूरी है।
करियर – काम की जगह पर अपनी मौजूदगी रखना जरूरी है। कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। फिलहाल किसी भी तरह की यात्रा को आगे के लिए टाल दें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाना होगा।
लव – पति-पत्नी दोनों ही व्यस्तता की वजह से घर पर समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से अच्छा माहौल बना रहेगा। अपने रिश्ते में ईमानदारी और विश्वास बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।
स्वास्थ्य – मौजूदा माहौल से अपना बचाव रखने के लिए दिनचर्या और खान-पान संबंधी आदतों को एकदम व्यवस्थित रखें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप स्वस्थ रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 7*

*कन्या* – पॉजिटिव – समय अनुकूल है। अपने महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता पर रखें। कोई खास खबर मिलने से आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। और आप जिस काम को ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। धर्म और समाज सेवा संबंधित कामों में रुचि बढ़ेगी। आपके प्रयास सफल होंगे और आपको समाज में सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव – अपनी कीमती चीजों को बहुत संभाल कर रखें, उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। साथ ही अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर भी रोक लगाएं। युवाओं को अपने करियर संबंधी चिंता रहेगी। आपको अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा।
करियर – व्यवसाय में निजी कामों की वजह से अपने व्यवसाय के प्रति लापरवाही न करें और हर काम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। वरना नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी दोस्त से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी, जिससे मन खुश रहेगा। परिवार में सभी सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा।
स्वास्थ्य – अपनी दिनचर्या और खान-पान संतुलित रखें। क्योंकि गैस और एसिडिटी जैसी हल्की-फुल्की समस्याएं हो सकती हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप स्वस्थ रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5*

*तुला* – पॉजिटिव – इस समय आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। लोगों से संपर्क और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने पर भी जरूर ध्यान दें। कुछ समय आत्मचिंतन और आत्ममंथन से आपको काफी शांति मिलेगी और तनाव से भी राहत मिलेगी। आपके प्रयास सफल होंगे और आपको समाज में सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव – वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह की अनदेखी न करें। ध्यान रखें कि बेकार की गतिविधियों में बहुत ज्यादा धन का नुकसान न हो। किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से बचें। भाइयों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखना जरूरी है।
करियर – व्यवसाय में किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले उस पर ठीक से सोच-विचार जरूर करें, वरना दिक्कतें आएंगी। आपकी जरा सी लापरवाही काम की जगह की व्यवस्था को खराब कर सकती है। इसलिए कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी जरूरी रखें।
लव – दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। हालांकि आप अपना अधिक समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। परिवार में सभी सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा।
स्वास्थ्य – अपने स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर उसकी नियमित जांच करवानी बहुत जरूरी है। अपना ध्यान रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप स्वस्थ रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आपने अपने निजी या पारिवारिक गतिविधियों को लेकर कुछ योजना बनाई है, तो उन पर अमल करने का सही समय है। जमीन-जायदाद संबंधी चल रही दिक्कत दूर होगी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना और मेलजोल घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगा। आपके प्रयास सफल होंगे।
नेगेटिव – अभी लाभ से ज्यादा खर्च की स्थितियां बन रही हैं, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके स्वभाव में कभी गुस्सा और कभी चिड़चिड़ापन आपके लिए ही हानिकारक रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न करें।
करियर – व्यवसाय में मौजूदा स्थिति पर ही ध्यान दें। अभी किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए सही समय नहीं है। काम की जगह में कुछ सुधार संबंधी कामों में बहुत ज्यादा खर्चा हो सकता है। लेकिन आय के साधन भी बढ़ेंगे, इसलिए आर्थिक समस्या नहीं आएगी।
लव – दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बड़े बुजुर्गों का प्यार और स्नेह आपके परिवार पर बना रहेगा। प्रेम संबंधों के कारण कोई मान-हानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य – काफी समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सुधार आएगा। और आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और सुकून महसूस करेंगे। हल्का व्यायाम और आराम आपको बेहतर महसूस कराएंगे।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*धनु* – पॉजिटिव – काफी समय बाद करीबी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होने से सभी सदस्य खुशी और आनंद महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान रहेगा। चुनौतियों को स्वीकार करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई नया मार्ग भी खुलेगा। आपके प्रयास सफल होंगे।
नेगेटिव – बातचीत करते समय गुस्सा और उत्तेजना से कोई बनता काम बिगड़ भी सकता है। अपने अहंकार को काबू में रखें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। आपको अचानक ही किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
करियर – निजी कारणों की वजह से भी व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन सहयोगियों की मदद से व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। कोई काम से जुड़ी यात्रा संभव है।
लव – आपके योगदान और प्रयासों से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। घर में नए मेहमान के आने की अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में सभी सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य से संबंधित कोई पुरानी समस्या फिर से हो सकती है। अच्छा इलाज लेना जरूरी है, वरना परेशानी बढ़ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप स्वस्थ रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*

*मकर* – पॉजिटिव – किसी पारिवारिक सदस्य से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर जागरूक रहेंगे।
नेगेटिव – बहुत ज्यादा खर्चा करना और समय का सही उपयोग न करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं और सादगी अपनाएं। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ बेकार के वाद-विवाद में न पड़ें और परिवार पर ध्यान दें।
करियर – व्यवसाय में आपका काम करने का जुनून आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम देगा। चल रही कुछ रुकावटें भी दूर होंगी। यह समय किसी भी काम से जुड़ी यात्रा को करने के लिए अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा कि ऑफिस के काम पर ही ध्यान दें।
लव – घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में विवाह की कोई भूमिका बन सकती है। परिवार में सभी सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य – नकारात्मक माहौल के असर से बचने के लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें और आयुर्वेद का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव – पारिवारिक व्यवस्था संबंधी योजनाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नीतियां बनाएंगे और आपके द्वारा लिए गए फैसले सबसे सही रहेंगे। काम में व्यस्तता के अलावा आप परिवार और दोस्तों के साथ मौजमस्ती और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। यह दिन आपके लिए प्रेरणादायक साबित होगा।
नेगेटिव – अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू पाएं। आपकी इन बातों की वजह से माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
करियर – व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से सौदे टूट सकते हैं और अपमानजनक स्थिति भी उत्पन्न होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध खराब न हो।
लव – पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा, जिससे घर-परिवार में भी माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने रिश्ते में ईमानदारी और विश्वास बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।
स्वास्थ्य – बुरी आदतों और बुरी संगत से दूर रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप स्वस्थ रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6*

*मीन* – पॉजिटिव – किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन और सलाह से चल रही कोई दुविधा दूर होगी। साथ ही किसी विशेष काम को करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान और यश भी बढ़ेगा। घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव – रुपये-पैसे के लेन-देन संबंधी कोई भी गतिविधि आज न करें। रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद भी उठ सकते हैं। लेकिन हर समस्या का समाधान बहुत ही समझदारी से करें। ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी न हो।
करियर – व्यवसाय में जिसके बारे में आप उम्मीद छोड़ चुके थे, आज उसी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन इस समय अपनी पुरानी पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। ये संपर्क आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिस में आपके कामों की सराहना होगी।
लव – पार्टनर और परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और खरीदारी में भी बिताएं। इससे आपसी संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां आएंगी। अपने रिश्ते में ईमानदारी और विश्वास बनाए रखें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन बाहरी माहौल से सावधान रहना बहुत जरूरी है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप स्वस्थ रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1*

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
एटीएम से निकला नकली 500 का नोट  व्यापारी ने लगाया गंभीर आरोप देखे VIDEO

एटीएम से निकला नकली 500 का नोट  व्यापारी ने लगाया गंभीर आरोप देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d