रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पिछले काफी समय बारिश के दिनों में नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र हलवाई चौक, जयस्तंभ चौक ,रविशंकर मार्केट इत्यादि क्षेत्र में हो रही जल भराव की समस्या का समाधान शुक्रवार को नगरपालिका प्रशासन की टीम ने कर दिया है। नाले नालियों पर किए गए अतिक्रमण को पोकलेन, जेसीबी और हेमर मशीन से हटाया गया। एक दुकान जो नाले के ऊपर बनी हुई है उसे खाली कराकर चैंबर्स भी तोड़कर नाले में फंसी फर्सियां भी निकाली गई।इस कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र रावत, तहसीलदार, आरआई एवं पुलिस दल के साथ ही नगरपालिका के उपयंत्री अंबक पाराशर, स्वच्छता प्रभारी अनुराग तिवारी, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत
, स्वच्छता दूत और नगरपालिका का अमला उपस्थित रहा। कार्रवाई पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले का आभार व्यक्त किया गया। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा बाजार क्षेत्र में चल रही नगरपालिका की कार्रवाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जल भराव की समस्या का समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। जल निकासी समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही का सभी व्यापारियों ने सहयोग किया। स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि पीछे नाले में टूटकर फर्सी फंस गई जिसके चलते जल निकासी में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। दुकान को खाली कराकर जेसीबी और पोकलेन से फर्सियां निकाली गई। पन्नी , कचरा हटाया गया। इस दौरान करीब 12-15 फर्सियां थीं जिसके कारण उस चेंबर में थर्माकोल, पन्नी और कचरे की बंधी पोटली, पत्थर चूना की बोरी भी फंसी पाई गई। सभी को साफ कराया गया है जिससे अब जल निकासी सुचारू हो गई।


