अवैध शराब बिक्री के विरोध मैं अब महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। आज गुरुवार 11 सितंबर को कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली बिलहरी चौकी क्षेत्र की ग्राम केमोरी निवासी दर्जनों महिलाओं ने अक्रोसित होकर चक्काजाम कर दिया जिससे आने जाने वालों का आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया । लगभग 1 घंटे तक जाम होने के बाद बिलहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची l परंतु ग्रामवासी और महिलाएं पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन के आने की मांग को लेकर समाचार लिखे जाने तक आड़ी रही ।
ग्राम निवासी महिलाओं का आरोप है कि दूसरे गांव के लोग यहां आके बसे हुए हैं जिनके द्वारा गांव में कई जगह अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे उनके परिवार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा। घर के लोग सुबह से ही शराब का सेवन कर दिनभर नशे में धुत रहते और कोई भी काम नहीं करते। पैसा नहीं होने पर गृहस्थी का सामान बेच देते। जिससे पूरा परिवार परेशान रहता है। गांव में लड़ाई झगड़े होने के कारण गांव की शांति व्यवस्था भी भंग होती रहती। शराबखोरी के कारण कई परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
हरिशंकर बेन


