शराब दुकान को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने शराब की एक दुकान में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि वे दुकान के संचालन से काफी दिनों से परेशान थी। उनका कहना है कि शराब दुकान को गांव से बाहर किया जाए।
तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार को महिलाओं ने बीकोर गांव में स्थित शराब दुकान में आग लगा दी। देखते ही देखते आग भड़ उठी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह शराब दुकान वंशिका कंस्ट्रक्शन की बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने महिलाओं को शांत कराकर वापस भेजा और विवेचना शुरू कर दी है।


