टीकमगढ़ के घंटा घर के पास सागर से आया एक किन्नर निर्वस्त्र हो गया। किन्नर ने कहा कि वह सागर से टीकमगढ़ किसी काम के लिए आया हुआ था। रात का समय था और टीकमगढ़ की घंटाघर के पास एक शख्स उसे पकड़कर जबरदस्ती ट्रक के पीछे ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य करना चाहता था। जिसका किन्नर ने विरोध किया। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इस बात से नाराज और गुस्सा होकर उसने अपने पूरे कपड़े उतार हंगामा शुरू कर दिया।
आसपास मौजूद लोगों ने किन्नर को कपड़े पहनने का प्रयास किया, लेकिन वह आग बबूला था और उसने पास खड़ी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही लोगों पर पथराव किया। इस पूरी घटना को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन हम आपको वीडियो नहीं दिखा सकते हैं।
वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल के बाद किन्नर के ऊपर कपड़े डालें और उसे थाने लेकर पहुंचे। फिलहाल किन्नर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट करने वाले शख्स पर मामला दर्ज कर लिया है।


