महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं आयुक्त के निर्देश पर नागरिकों द्वारा घरों में स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं को सुगमता से जनभावनाओं के अनुरूप पारंपरिक तरीके से विसर्जन करने हेतु नवाचार कर इस वर्ष सुसज्जित चलित विसर्जन वाहन की व्यवस्था की गई है। इस वाहन में निर्मित कराये गए कुंड के शुद्व जल में श्रद्धालुगण स्वयं अपनें हांथों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विधि विधान से कर सकेगे। इस वाहन के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानो से घरों में स्थापित छोटी गणेश प्रतिमाओ का एकत्रीकरण किया जाकर शासन द्वारा निर्धारित गाईडलाइन अनुसार निपटान किया जायेगा।


