संवाददाता -भूनेश्वर केवट
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का सरही प्रवेश द्वारा जो कि वर्ष 2008 में पर्यटकों के लिए खुला था लेकिन 2008 से लेकर 2025 तक इस जोन के वाहन पूरी संख्या में यहां से प्रवेश नहीं कर रहे थे और सरही प्रवेश द्वार उपेक्षित जैसी स्थिति में था साथ ही स्थानीय रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया था। ग्राम के नागरिकों, गाइड, जिप्सी मालिक, वाहन चालक, होमस्टे संचालक सहित सभी ने इस समस्या से भाजपा नेतृत्व को अवगत कराया और कैबिनेट मंत्री संपतिया ऊईके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते,जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम,पूर्व विधायक शिवराज शाह “शिवा भैया”, विधायक प्रत्याशी रहे डॉ. विजय आनंद मरावी, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे,मंडल अध्यक्ष बिछिया नीरज भट्ट के द्वारा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु अथक प्रयास किए गए । कान्हा क्षेत्र के ग्राम के समाजसेवी भोजराज यादव, नरेश सार्वे, शोभित रावत देवी यादव, सरपंच पार्वती ऊईके, उपसरपंच लखन पंद्रे, पंचू पुशाम, मूलचंद यादव, राकेश यादव, राजेंद्र यादव, तुलाराम यादव, नरबद यादव, संतोष यादव,दीपक यादव, अंतराम यादव, लल्ला यादव,रोहित यादव, राजेश यादव,संतु यादव, अनिक यादव,सुमित यादव सहित अन्य ग्रामवासियों ने भी बहुत मेहनत की और फलस्वरूप प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थिति को देखते हुए पत्राचार किया गया और प्रधान वन संरक्षक के द्वारा 29/08/2025 को आदेश जारी किया गया और टिकट की संख्या बढ़कर सुबह 19 और सायं 17 कर दी गई है जो कि पोर्टल में भी उपलब्ध है । दिनांक 01/08/2025 को ग्राम के नागरिकों, जिप्सी संचालक, होमस्टे संचालक, नप अध्यक्ष बिछिया रजनी मरावी, पार्षद शशिकांत, पूनम रजक श्रीवास्तव ने भाजपा नेतृत्व के सभी लोगों का आभार प्रकट किया और बुके/शाल/श्रीफल से स्वागत किया अब ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार की संभावना काफी बढ़ जाएगी । कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का गेट 1 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहा है और टिकट बुकिंग भी तेजी से हो रही है । कान्हा के इस क्षेत्र के ग्रामों में बैगा और गोंड जनजाति के लोग काफी संख्या में निवास करते हैं और सबको स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। और दूर दूर से आने वाले पर्यटकों के माध्यम से बिछिया नगरीय क्षेत्र में भी व्यापार बढ़ेगा ।


