• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

5 सितम्बर को अमानगंज आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता, विकास कार्यों की देंगे सौगात कलेक्टर ने आवश्यक तैयारियों के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
September 1, 2025
in पन्ना
0
5 सितम्बर को अमानगंज आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता, विकास कार्यों की देंगे सौगात कलेक्टर ने आवश्यक तैयारियों के दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई साप्ताहिक समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 5 सितम्बर को गुनौर विधानसभा के अमानगंज आगमन के संबंध में अवगत कराया। जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दोपहर 2 बजे महिला सम्मेलन के कार्यक्रम सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नगर परिषद अमानगंज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य विभागीय अधिकारियों को भी आवश्यक दायित्व सौंपा जाएगा। कलेक्टर श्री कुमार ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत बैठक व्यवस्था, संचार, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग एवं यातायात, रूट चार्ट, लायजनिंग अधिकारी की नियुक्ति, ग्रीन रूम की स्थापना इत्यादि व्यवस्थाओं के संबंध में समय सीमा में जरूरी समन्वय के साथ पूर्व तैयारी के निर्देश दिए। इसके अलावा जल जीवन मिशन एवं केन-बेतवा लिंक परियोजना पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी कार्यक्रम स्थल पर लगाने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आजीविका मिशन, कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा वन विभाग के अधिकारियों को भी विभागीय योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा आरटीओ सहित खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा। इस क्रम में प्रारंभिक तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने टीएल बैठक में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के आठ चयनित विषयों सहित 100 दिवस से सहित समयावधि के लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण एवं प्रगति की समीक्षा कर समय सीमा में शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही विभाग स्तर पर अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली। राजस्व विभाग अंतर्गत बार-बार निर्देश के बावजूद भी प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही और अपेक्षित कार्यवाही नहीं होेने पर नाराजगी व्यक्त की तथा एक दिवस में प्रकरणवार निराकरण नहीं होने पर पटवारियों के निलंबन का प्रस्ताव प्रेषित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हर स्थिति में 100 दिवस से अधिक समय की शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं अथवा स्पेशल क्लोज कराना सुनिश्चित करें। शासन स्तर से स्वीकृति अथवा मंजूरी के मामलों में भी समय पर पत्र भेजने की कार्यवाही की जाए।
*प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का पात्र हितग्राहियों को मिले लाभ*
कलेक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकायों के सीएमओ प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में प्रगति की मॉनिटरिंग कर आवास योजना 2.0 का पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ प्रदान करें। आवास का निर्माण कार्य भी तेजी से पूर्ण हो। प्रत्येक नगरीय निकाय हितग्राहियों के सत्यापन कार्य में गति लाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने नगरीय निकायों से संबंधित पीएम आवास योजना सहित अन्य मामलों के निराकरण में विलंब की स्थिति में सीएमओ सहित अन्य लापरवाह निकाय कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की सख्त चेतावनी भी दी। सभी सीएमओ को समन्वय और हितग्राहियों से संवाद कर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले के पोषण पुनर्वास केन्द्रों में न्यूट्री बास्केट के वितरण, तहसीलवार दांडिक प्रकरणों में अपेक्षित कार्यवाही तथा संबल एवं पेंशन हितग्राहियों के ई-केवायसी प्रकरणों की जानकारी भी ली गई। साथ ही जिले में नवीन आधार केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण की स्थिति की जानकारी लेकर समस्याओं के निराकरण के लिए भी कहा। इस दौरान उर्वरक उपलब्धता एवं खाद्यान्न उठाव की जानकारी लेकर पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं में माहवार लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश भी दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जबलपुर में निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही

जबलपुर में निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d